menu-icon
India Daily

इंतजार खत्म! Bigg Boss 20 का ऐलान, जानें किस तारीख से देख सकेंगे सलमान खान का शो?

बिग बॉस के फैंस का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है. सीजन 20 का टीजर और ऑफिशियल प्रोमो आ चुका है, जिसमें होस्ट सलमान खान एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
इंतजार खत्म! Bigg Boss 20 का ऐलान, जानें किस तारीख से देख सकेंगे सलमान खान का शो?
Courtesy: Pinterest

Bigg Boss 20 Promo Released: बिग बॉस के फैंस का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है. सीजन 20 का टीजर और ऑफिशियल प्रोमो आ चुका है, जिसमें होस्ट सलमान खान एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं.

'बिग बॉस 20' का हुआ ऑफिशियल अनाउंसमेंट

प्रोमो की शुरुआत ही सलमान खान की शानदार एंट्री से होती है. वे घोड़े पर सवार होकर आते हैं और अपने पुराने हिट फिल्म 'करण अर्जुन' वाले लुक में दिखाई देते हैं. फिर वे एक रहस्यमयी डायलॉग बोलते हैं – 'जो करण अर्जुन में हुआ, वो दोबारा होगा... तथास्तु!' यह डायलॉग फैंस को 1995 की उस क्लासिक फिल्म की याद दिलाता है और साथ ही शो में कुछ खास होने का संकेत देता है. 

मेकर्स ने इस टीजर के जरिए हिंट दिया है कि इस बार शो में या तो जुड़वां भाई-बहन नजर आ सकते हैं या फिर सिब्लिंग्स का कोई स्पेशल प्लॉट हो सकता है. बिग बॉस 20 का आधिकारिक प्रीमियर 6 सितंबर से होने वाला है. शो जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे स्ट्रीम होगा, जबकि कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे टेलीकास्ट होगा. इस तरह टीवी और ओटीटी दोनों प्लेटफॉर्म्स पर फैंस इसे एक साथ एंजॉय कर सकेंगे.

इन स्टार्स के जाने की है चर्चा

इस बार के सीजन में कई लोकप्रिय सोशल मीडिया स्टार्स और टीवी चेहरों के नाम चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार जन्नत जुबैर, उर्फी जावेद, फैसल शेख (मिस्टर फैसू), अंजलि अरोड़ा, कुशल तंवर (गुल्लू), रुरु ठाकुर, सैंटी शर्मा और रिधिमा गुप्ता जैसे नामों से संपर्क किया गया है. हालांकि अभी तक किसी भी कंटेस्टेंट का नाम आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं हुआ है.

सलमान खान का यह नया अवतार और करण अर्जुन वाला रेफरेंस शो को और भी रोमांचक बना रहा है. फैंस पहले से ही अनुमान लगा रहे हैं कि घर के अंदर क्या-क्या ट्विस्ट आने वाले हैं. हर साल की तरह इस बार भी बिग बॉस में ड्रामा, झगड़े, दोस्ती और सरप्राइज भरे पल देखने को मिलेंगे.