menu-icon
India Daily

फिर मां बनीं दीपिका पादुकोण, दूसरी बेटी को दिया जन्म; इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फैंस को दी खुशखबरी

दीपिका पादुकोण एक बार फिर से मां बन गई हैं. उन्होंने दूसरी बेटी होने की खबर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा की है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
फिर मां बनीं दीपिका पादुकोण, दूसरी बेटी को दिया जन्म; इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फैंस को दी खुशखबरी
Courtesy: X

दीपिका पादुकोण एक बार फिर से मां बन गई हैं. उन्होंने दूसरी बेटी होने की खबर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा की है. दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए बच्चे के पैरों के निशान के साथ एक तस्वीर साझा की. इसके साथ उन्होंने एक नोट लिखते हुए कहा, 'बेबी गर्ल का स्वागत है. 19/9/2026. दुआ, दीपिका और रणवीर'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 बच्चे के जन्म से पहले सिद्धिविनायक मंदिर में टेक माथा

नन्हीं परी के स्वागत से ठीक एक दिन पहले दीपिका और रणवीर अपने परिवार के साथ मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. इस दौरान दीपिका ऑरेंज और पर्पल कुर्ते में नजर आई थीं, जबकि रणवीर सिंह ने पर्पल कुर्ता और सफेद पायजामा पहन रखा था. गौरतलब है कि दो साल पहले भी अपनी पहली बेटी 'दुआ' के जन्म से ठीक दो दिन पहले यह कपल सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के लिए गया था.

पहली बेटी 'दुआ' के दूसरे जन्मदिन पर मैटरनिटी शूट

दीपिका और रणवीर की पहली बेटी 'दुआ' का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था. हाल ही में दुआ के दूसरे जन्मदिन के मौके पर रणवीर सिंह ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ अनदेखी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें फैंस के साथ साझा की थीं. इन तस्वीरों में रणवीर और दीपिका अपनी पहली बेटी दुआ के साथ खेलते हुए और खूबसूरत पारिवारिक पलों का आनंद लेते दिखाई दे रहे थे.

2018 में बंधे थे शादी के बंधन में

दीपिका और रणवीर का रिश्ता साल 2013 में फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के सेट से शुरू हुआ था. कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में भव्य समारोह में शादी की थी. शादी में कोंकणी और सिंधी दोनों परंपराओं का पालन किया गया था. अब दूसरी बेटी के आगमन से उनके परिवार में खुशियां दोगुनी हो गई हैं.