menu-icon
India Daily

दरवाजे से करना था 'ओरल सेक्स', शेखर सुमन ने ऐसा कर डाला कि पूरी हीरामंडी टीम झूम उठी

शेखर सुमन ने हीरामंडी में अपने एक सीन से तबाही मचा दी. उनके ओरल सेक्स वाले सीन की काफी तारीफ की गई है. अब एक्टर ने इस सीन के बारे में बात किया.

India Daily Live
दरवाजे से करना था 'ओरल सेक्स', शेखर सुमन ने ऐसा कर डाला कि पूरी हीरामंडी टीम झूम उठी

नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे होते रहते हैं. सीरीज 1 मई को रिलीज हुई है जिसको फैंस का काफी प्यार मिल रहा है. इसके हर एक सीन पर भंसाली ने काफी मेहनत की है. सीरीज में शेखर सुमन का एक सीन है जिसकी काफी चर्चा हो रही है. इस सीन में शेखर सुमन 'ओरल सेक्स' करते हुए नजर आ रहे हैं. 

इस सीन का जिक्र जब भंसाली ने किया तो सेट पर हर कोई हैरान था लेकिन जब ये सीन शुरू हुआ और मैंने एक टेक में इस सीन को शूट किया तो सेट के हर आर्टिस्ट ने मेरा शुक्रिया किया कि मैंने एक ही टेक में इसको कर लिया. 

सीन के बारे में बात करें तो इस सीन में शेखर सुमन जिन्होंने जुल्फीकार का रोल अदा किया है वह मल्लिकाजान( मनीषा कोइराला) के साथ बग्गी में जा रहे थे. इस दौरान शेखर सुमन काफी नशे में होते हैं और उनको बग्गी के बाहर पेशाब करना था उसके बाद उनको वापस घूमना था. शेखर सुमन इस सीन को करते हैं और वह मल्लिकाजान के अपोजिट तरफ घूमते है. शेखर सुमन नशे की हालत में इतना धुत होते हैं कि उन्हें ये तक नहीं पता होता है कि मल्लिकाजान किस तरफ बैठी हैं. इसके बाद ही शेखर सुमन को ओरल सेक्स करना होता है.

शेखर सुमन ने बताया कि यह सीन स्क्रिप्ट में नहीं था लेकिन इस सीन को सूट करने के पहले संजय लीला भंसाली ने मुझसे पूछा था कि क्या मैं इस सीन के लिए तैयार हूं, पहले मेरी परमिशन ली गई उसके बाद यह सीन शूट हुआ. जैसा कि हम सब जानते हैं कि शेखर सुमन के साथ उनके बेटे अध्ययन सुमन भी है. दोनों पिता और बेटे पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं.