फराह खान ने हाल ही में लॉक अप 2 की विजेता श्रेया कालरा से जुड़े विवाद पर खुलकर बात की है. शो के दौरान कुछ दर्शकों ने उन्हें 'बायस्ड होस्ट' यानी पक्षपाती होस्ट बताना शुरू कर दिया था. वजह थी दोनों का 'क्यूकी' से जुड़ा होना. फराह ने इस आरोप का जवाब देते हुए साफ किया कि उन्हें श्रेया के क्यूकी से जुड़े होने की जानकारी बहुत बाद में हुई.
फराह खान ने अपने लेटेस्ट फूड व्लॉग में श्रेया के घर जाकर उनसे मुलाकात की. वहां श्रेया के परिवार के सामने बैठकर उन्होंने रिकॉर्ड पर सवाल पूछा- 'श्रेया, क्या हम पहले कभी मिले थे? स्टेज पर तुम्हें देखने से पहले?' श्रेया ने साफ जवाब दिया- 'नहीं, कभी नहीं.'
to everyone saying shes biased towards shreya here you go pic.twitter.com/U4Dt9DnTlB
— rosé (@babyboyh3neybee) August 10, 2026
इसके बाद फराह ने बताया कि उन्हें दो हफ्ते बाद पता चला जब लोग कहने लगे कि वह पक्षपाती होस्ट हैं. वजह यह थी कि श्रेया की भी यूट्यूब कंपनी क्यूकी है और फराह की भी. फराह ने समझाया कि क्यूकी में करीब 70 कंटेंट क्रिएटर्स हैं. अफवाहें फैलने के बाद उन्होंने क्यूकी डिजिटल मीडिया के चीफ इनोवेशन ऑफिसर सागर गोखले को फोन किया और पूछा कि क्या श्रेया क्यूकी से जुड़ी हैं. सागर ने बताया कि हां, वह लंबे समय से उनकी क्रिएटर हैं. फराह ने कहा कि उन्हें पहले इसकी जानकारी नहीं थी.
फराह ने श्रेया से पूछा- तो मैं तेरे लिए कैसे बायस्ड थी? इस पर श्रेया का जवाब सुनकर सब हंस पड़े. उन्होंने कहा- 'मेरी तो मारी ही गई है. आपने मुझे पहले हफ्ते में भी डांटा, जब मैं कुछ अच्छा करती तब भी डांटा, डांटा ही है वैसे.'
~ Trying so hard to create a image like this”preeti”
~ Bolo si, bechari si, massom si
~But Farah destroys her Bubble
And cooked her without oil 💀#ShreyaKalra pic.twitter.com/eHho9RQB7H
— Masoom Si Poonam (@loading_drama) August 10, 2026
इस बातचीत से साफ हो गया कि फराह और श्रेया पहले एक-दूसरे को नहीं जानते थे. 'क्यूकी' का कनेक्शन सिर्फ संयोग था और फराह को इसकी जानकारी शो के दौरान अफवाहों के बाद ही हुई. फराह ने इस विवाद को हल्के अंदाज में निपटाते हुए साबित कर दिया कि होस्ट के रूप में उन्होंने किसी के साथ पक्षपात नहीं किया.