7 Dogs India Release Date: सलमान खान के फैंस के लिए अच्छी खबर आ गई है. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का इंतजार तो चल ही रहा है, लेकिन उससे पहले फैंस उन्हें एक अरबी फिल्म में बड़े पर्दे पर देख सकेंगे. फिल्म का नाम है '7 डॉग्स', जिसमें सलमान खान और संजय दत्त दोनों ने स्पेशल कैमियो किया है.
यह फिल्म भारत में 21 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है. सलमान खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बात का ऐलान किया और फिल्म का टीजर भी शेयर किया. फैंस इस खबर से काफी उत्साहित हैं क्योंकि 'मातृभूमि' से पहले ही उन्हें सलमान को थिएटर में देखने का मौका मिल रहा है.
'7 डॉग्स' एक अरबी मूवी है, जिसे निर्देशित किया है आदिल अल अरबी और बिलाल फलाह ने। फिल्म में मुख्य भूमिकाएं अहमद एज, करीम अब्देल अज़ीज़ और मोनिका बेलुची ने निभाई हैं. सलमान खान और संजय दत्त इसमें छोटी लेकिन खास भूमिकाओं में नजर आएंगे.
इस साल मई में फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज हो चुकी है. उस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ था. उस वीडियो में सलमान और संजय दोनों को एक्शन सीन में देखा गया था. फैंस उस सीन को देखकर काफी खुश हुए थे और अब पूरे फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्र हैं.
सलमान खान के फैंस लंबे समय से उनकी नई फिल्म का इंतजार कर रहे थे. 'मातृभूमि' अपूर्व लाखिया की डायरेक्शन में बन रही है, लेकिन उससे पहले '7 डॉग्स' भारत के सिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री मारेगी. सलमान ने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करके फैंस को सरप्राइज दिया है.
फिल्म में एक्शन, ड्रामा और रोमांच का मिश्रण है. मोनिका बेलुची जैसी अंतरराष्ट्रीय स्टार की मौजूदगी भी इसे खास बनाती है. सलमान और संजय का कैमियो फिल्म को बॉलीवुड फैंस के लिए और आकर्षक बना रहा है. 21 अगस्त 2026 को जब फिल्म सिनेमाघरों में आएगी, तो सलमान खान के चाहने वाले जरूर थिएटर पहुंचेंगे. फैंस पहले ही सोशल मीडिया पर इस रिलीज डेट पर चर्चा कर रहे हैं. टीजर देखकर कई लोगों ने सलमान और संजय के कॉम्बो की तारीफ की है.