menu-icon
India Daily

'कुड़ी बड़ी चंगी है...' पहली बार हेमा मालिनी को देखकर फिदा हो गए थे धर्मेंद्र, ड्रीमगर्ल ने खुद सुनाया किस्सा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को 10 नवंबर 2025 को ब्रीच कैंडी अस्पताल में सांस लेने में तकलीफ के कारण भर्ती कराया गया था. उनकी खराब तबीयत की खबर सुनते ही सलमान खान, शाहरुख खान और गोविंदा जैसे सितारे अस्पताल पहुंचे.

princy
Edited By: Princy Sharma
'कुड़ी बड़ी चंगी है...' पहली बार हेमा मालिनी को देखकर फिदा हो गए थे धर्मेंद्र, ड्रीमगर्ल ने खुद सुनाया किस्सा
Courtesy: Pinterest

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 10 नवंबर 2025 को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती है. एक्टर को सांस लेने के तकलीफ के बाद अस्पताल में एडमिट किया था. धर्मेंद्र की खराब तबीयत की खबर सुनते ही बॉलीवुड स्टार्स स्टार्स की भी टेंशन बढ़ गई. सलमान खान, शाहरुख खान और गोविंदा संग कई बॉलीवुड सितारे ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे.

धर्मेंद्र ने अपने शानदार करियर में कई बेहतरीन फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा का विषय रही. खासकर, हेमा मालिनी के साथ उनकी लव स्टोरी ने सभी का ध्यान खींचा था. बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ने अपनी बॉयोग्राफी 'Hema Malini: Beyond the Dream Girl' में अपनी और धर्मेंद्र की पहली मुलाकात को याद किया. उन्होंने लिखा, 'जब मैं स्टेज पर आई, तो मुझे अकेले चलना था और मैं बहुत शर्मीली महसूस कर रही थी.'

'कुड़ी बड़ी चंगी है...'

हेमा मालिनी ने आगे कहा, 'उस समय मैं राज कपूर के साथ अपनी फिल्म खत्म कर चुकी थी, लेकिन फिल्म रिलीज नहीं हुई थी. जब मैं स्टेज की ओर बढ़ रही थी, तो मैंने सुना कि धर्म जी शशि कपूर से पंजाबी में कह रहे थे, 'कुड़ी बड़ी चंगी है' (लड़की काफी प्यारी है), लेकिन मैंने इसे नजरअंदाज किया. फिर मुझे राज कपूर की 'ड्रीम गर्ल' के तौर पर स्टेज पर पेश किया गया. मुझे धर्मजी और शशि कपूर के साथ मंच पर आकर बहुत नर्वस महसूस हो रहा था.'

कपल का फिल्मी सफर और प्यार

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे यादगार जोड़ियों में शामिल है. दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में की, जिसमें 'शोले', 'सीता और गीता', 'नसीब', 'अलीबाबा और 40 चोर', 'आंधा कानून', 'छोटी सी बात', 'सम्राट', 'ड्रीम गर्ल' और 'पत्तर और पायल' जैसी फिल्मों में एक-दूसरे के साथ काम किया. इन फिल्मों में उनका तालमेल दर्शकों को बहुत पसंद आया और उनका प्यार परदे के बाहर भी बढ़ता गया.

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने 1980 में शादी की  और दोनों की प्रेम कहानी को बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत और अनमोल रिश्तों में गिना जाता है. धर्मेंद्र का योगदान फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा याद रखा जाएगा. उनकी फिल्मों, उनके एक्टिंग और उनकी प्रेम कहानी को हमेशा फैंस और परिवार के दिलों में जगह मिलेगी.