menu-icon
India Daily

'वह डाक्टर्स की निगरानी में हैं...', वेंटिलेटर पर नहीं हैं दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, टीम ने जारी किया बयान

89 साल के धर्मेंद्र दिसंबर 2025 में 90 के हो जाएंगे. उम्र से जुड़ी परेशानियां तो होती ही हैं, लेकिन उनका जज्बा आज भी युवाओं को प्रेरित करता है. कुछ महीने पहले उन्होंने आई सर्जरी भी कराई थी, जिसकी एक फोटो वायरल हो गई थी. फिर भी वह एक्टिव रहते हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
'वह डाक्टर्स की निगरानी में हैं...', वेंटिलेटर पर नहीं हैं दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, टीम ने जारी किया बयान
Courtesy: imdb

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र के फैंस के बीच इन दिनों चिंता की लहर दौड़ गई है. सोशल मीडिया और कुछ न्यूज रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 89 साल के वेटरन एक्टर की हालत गंभीर है और वे मुंबई के ब्रेच कैंडी हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर हैं. लेकिन अब फैमिली के करीबी सोर्स ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने साफ कहा कि ये अफवाहें बेबुनियाद हैं और धर्मेंद्र बिल्कुल ठीक हैं.

10 नवंबर 2025 को सोमवार को ये अफवाहें तेजी से फैलीं. रिपोर्ट्स में कहा गया कि धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ के बाद आईसीयू में शिफ्ट किया गया और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. लेकिन सनी देओल के करीबी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, 'पूरी वेंटिलेटर वाली खबर फेक है. धर्मेंद्र हॉस्पिटल में एक हफ्ते से हैं, लेकिन वे वेंटिलेटर पर नहीं हैं. सुबह सनी ने उनसे मिलने का दौरा किया और अब वे घर लौट चुके हैं. अगर कुछ गंभीर होता, तो पूरी फैमिली हॉस्पिटल में होती.' 

वेंटिलेटर पर नहीं हैं दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र

सोर्स ने आगे कहा कि एक्टर डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं. धर्मेंद्र 31 अक्टूबर से ब्रेच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं. शुरुआत में उनकी टीम ने स्टेटमेंट जारी कर कहा था- 'कोई चिंता की बात नहीं. धर्मेंद्र अच्छे हेल्थ में हैं और रूटीन मेडिकल टेस्ट्स के लिए अक्सर हॉस्पिटल जाते रहते हैं. किसी ने उन्हें स्पॉट कर लिया, जिससे फैंस में हड़बड़ी मच गई, लेकिन सब ठीक है.' हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में सांस फूलने की शिकायत का जिक्र किया गया, जिसके बाद उन्हें भर्ती किया गया. लेकिन फैमिली का कहना है कि ये रूटीन चेकअप का हिस्सा था.

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर हाल ही में 'तेरी बातों में ऐसी उलझा जिया' में नजर आए थे, जहां शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ उनकी केमिस्ट्री कमाल की थी. अब वे श्रीराम राघवन की अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' में दिखेंगे, जो 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी.