menu-icon
India Daily

बप्पा की विदाई पर फूट-फूटकर रोए चिराग पासवान, आंसू नहीं थमे, जिगरी दोस्त संग वायरल हुआ Video

चिराग पासवान के साथ टीवी एक्टर विशाल सिंह भी मौजूद थे. विशाल सिंह को लोग टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' में जिगर चिराग मोदी के रोल से अच्छी तरह जानते हैं. दोनों दोस्त गुलाबी रंग के कपड़ों में मैचिंग लुक में नजर आए. बप्पा को अंतिम विदाई देते समय दोनों की आंखें नम हो गईं.

antima
Edited By: Antima Pal
बप्पा की विदाई पर फूट-फूटकर रोए चिराग पासवान, आंसू नहीं थमे, जिगरी दोस्त संग वायरल हुआ Video
Courtesy: X

Chirag Paswan Vishal Singh Video: मुंबई में गणपति विसर्जन के दौरान एक भावुक नजारा देखने को मिला. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भगवान गणेश को विदाई देते समय काफी इमोशनल हो गए. आमतौर पर हमेशा मुस्कुराते नजर आने वाले चिराग पासवान इस बार आंसू नहीं रोक पाए. उनके रोने वाले कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

बप्पा की विदाई पर फूट-फूटकर रोए चिराग पासवान

चिराग पासवान के साथ टीवी एक्टर विशाल सिंह भी मौजूद थे. विशाल सिंह को लोग टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' में जिगर चिराग मोदी के रोल से अच्छी तरह जानते हैं. दोनों दोस्त गुलाबी रंग के कपड़ों में मैचिंग लुक में नजर आए. बप्पा को अंतिम विदाई देते समय दोनों की आंखें नम हो गईं. पानी भरी बाल्टी में गणेश जी का विसर्जन करते हुए चिराग और विशाल फूट-फूटकर रोने लगे. उनकी भक्ति और भावनाओं को देखकर फैंस भी हैरान रह गए. कई लोगों ने कहा कि बप्पा से जुड़ाव इतना गहरा हो सकता है कि मंत्री और एक्टर दोनों एक साथ भावुक हो जाएं.

चिराग पासवान राजनीति में आने से पहले एक्टिंग की दुनिया में भी थे. उन्होंने कंगना रनौत के साथ फिल्म 'मिले ना मिले हम' में डेब्यू किया था. हालांकि फिल्म ज्यादा सफल नहीं रही और शोबिज में उनका सफर लंबा नहीं चला. उसके बाद उन्होंने राजनीति को अपनाया और आज लोक जनशक्ति पार्टी के नेता के रूप में सक्रिय हैं. फैंस उन्हें काफी प्यार करते हैं.

दूसरी ओर विशाल सिंह पिछले कई सालों से टेलीविजन में काम कर रहे हैं. उन्होंने 'कुछ इस तरह', 'कसम से' और 'कुमकुम भाग्य' जैसे पॉपुलर शोज में काम किया है. दोनों की दोस्ती और साथ में बप्पा की भक्ति का ये नजारा फैंस को बहुत पसंद आया. लोग कह रहे हैं कि गणपति विसर्जन का ये पल सिर्फ धार्मिक नहीं बल्कि भावनाओं से भरा यादगार पल बन गया.