menu-icon
India Daily

आ गई Golmaal 5 की रिलीज डेट! नए साल पर हंसाने आएंगे अजय देवगन, रोहित शेट्टी ने किया बड़ा ऐलान

गोलमाल फ्रैंचाइजी की पांचवीं फिल्म अब आधिकारिक तौर पर तारीख के साथ सामने आ गई है. मेकर्स ने शनिवार को इसकी घोषणा की. उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'हंसी, मजा, खुशी, खुशहाली और परिवार... बस, और कुछ नहीं, 8 जनवरी 2027.' इस संदेश से साफ है कि फिल्म नई साल की शुरुआत को हंसी-खुशी से भरने वाली है.

antima
Edited By: Antima Pal
आ गई Golmaal 5 की रिलीज डेट! नए साल पर हंसाने आएंगे अजय देवगन, रोहित शेट्टी ने किया बड़ा ऐलान
Courtesy: Instagram Post

Golmaal 5 Release Date: गोलमाल 5 की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. रोहित शेट्टी और अजय देवगन की टीम ने नई साल की मस्ती का वादा किया है. फिल्म 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

नए साल पर आएगी 'गोलमाल 5'

गोलमाल फ्रैंचाइजी की पांचवीं फिल्म अब आधिकारिक तौर पर तारीख के साथ सामने आ गई है. मेकर्स ने शनिवार को इसकी घोषणा की. उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'हंसी, मजा, खुशी, खुशहाली और परिवार... बस, और कुछ नहीं, 8 जनवरी 2027.' इस संदेश से साफ है कि फिल्म नई साल की शुरुआत को हंसी-खुशी से भरने वाली है.

रोहित शेट्टी एक बार फिर निर्देशक की कुर्सी पर होंगे. अजय देवगन लीड रोल में नजर आएंगे. गोलमाल सीरीज हमेशा से बड़े-बड़े कॉमेडी सीन्स, फैमिली एंटरटेनमेंट और पागलपन भरे किरदारों के लिए जानी जाती रही है. पांचवीं फिल्म भी उसी स्टाइल में आने वाली है. दर्शक अब इंतजार कर रहे हैं कि इस बार कहानी में क्या नया होने वाला है.

अजय देवगन संग फिर होगी कॉमेडी की बरसात

फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्में भी हंसी का तूफान ला चुकी हैं. अब पांचवें पार्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. मेकर्स ने फिलहाल सिर्फ रिलीज डेट बताई है. कहानी, ट्रेलर या बाकी कास्ट के बारे में अभी कोई खास जानकारी नहीं दी गई है. फिर भी एलान मात्र से फैंस खुश हैं क्योंकि गोलमाल का नाम सुनते ही मन में हंसी के सीन्स घूमने लगते हैं.

8 जनवरी 2027 की तारीख इसलिए भी खास है क्योंकि यह नए साल की शुरुआत में एक बड़ा बॉलीवुड कॉमेडी ऑफरिंग साबित हो सकती है. फैमिली ऑडियंस के लिए यह फिल्म आकर्षण का केंद्र बनेगी. रोहित शेट्टी की स्टाइल में बड़े सेट्स, एक्शन मिक्स कॉमेडी और अजय देवगन का कॉमिक टाइमिंग मिलकर फिर से सिनेमाघरों में माहौल बनाने वाले हैं.