मुंबई: हाल ही में ऐसी खबर आ रही थी कि बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. लेकिन ऐसा नहीं है, क्योंकि उनकी बेटी ईशा देओल ने उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए कहा है कि उनकी हालत स्थिर है. परिवार के सूत्रों के मुताबिक धर्मेंद्र तबीयत पिछले कुछ दिनों से लगातार खराब चल रही थी. बीती रात जब उनकी हालत बिगड़ी तो बेटा सनी देओल, पत्नी हेमा मालिनी और परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल पहुंचे. इसके अलावा सलमान खान, शाहरुख खान, गोविंदा, अमीषा पटेल सहित कई सितारे भी उनसे मिलने पहुंचे थे.
धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई है. फैंस और सेलेब्रिटीज ने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई. फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग अस्पताल के बाहर देखे गए. लेकिन इस बीच उनकी बेटी ईशा देओल ने उनका हेल्थ अपडेट अपनी इंस्टाग्राम आईडी के जरिए दिया है.

dharmendra India Daily Live Instagram
धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1960 के दशक में की थी और जल्द ही एक्शन और रोमांस फिल्मों के स्टार बन गए. उनकी सुपरहिट फिल्मों में शोले, सीता और गीता, चुपके चुपके, धरम वीर, ड्रीम गर्ल और यादों की बारात जैसी फिल्में शामिल हैं. उनके डायलॉग्स और दमदार अभिनय ने उन्हें 'हीमैन ऑफ बॉलीवुड' का खिताब दिलाया था.
धर्मेंद्र को आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म तेरी बातों में उलझा जिया में देखा गया था. वहीं, उनकी फिल्म 'इक्कीस' इस साल रिलीज होने वाली है. धर्मेंद्र ज्यादातर समय अपने फार्महाउस में परिवार से दूर बिताते हैं. धर्मेंद्र ने अपने छह दशक लंबे करियर में 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और भारतीय सिनेमा में अमिट छाप छोड़ी.
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस अब आधिकारिक तौर पर रिलीज के लिए तैयार है. यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी और इसकी तारीख घोषित होते ही सोशल मीडिया पर जोरदार चर्चा शुरू हो गई है. यह फिल्म अगस्त्य के करियर के लिए बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि इसमें वे एक फौजी की भूमिका में नजर आने वाले हैं. हालांकि, इस फिल्म की रिलीज डेट आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा से टकरा रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर दिसंबर के आखिरी हफ्ते में दोनों सितारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा.