menu-icon
India Daily

BB OTT 3 Promo: 'आपसे कोई बात नहीं करनी..' विशाल के मम्मी-पापा को देख अरमान मलिक की हुई बोलती बंद, देखें वीडियो

बिग बॉस ओटीटी 3 को जब से शुरू हुआ तब से फैंस इसको काफी पसंद कर रहे हैं. शो में हर कंटेस्टेंट अपना बेस्ट देने में लगा हुआ है. शो को इस बार अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं. शो 21 जनवरी 2024 से जियो सिनेमा पर शुरू हुआ था.

India Daily Live
BB OTT 3 Promo: 'आपसे कोई बात नहीं करनी..' विशाल के मम्मी-पापा को देख अरमान मलिक की हुई बोलती बंद, देखें वीडियो
Courtesy: Social Media

BB OTT 3 Promo: बिग बॉस ओटीटी 3 को जब से शुरू हुआ तब से फैंस इसको काफी पसंद कर रहे हैं. शो में हर कंटेस्टेंट अपना बेस्ट देने में लगा हुआ है. शो को इस बार अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं. शो 21 जनवरी 2024 से जियो सिनेमा पर शुरू हुआ था. शो से अब तक 4 कंटेस्टेंट्स को बाहर किया जा चुका है. अब इस बीच शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको लेकरर सोशल मीडिया पर कोहराम मचा हुआ है.

बिग बॉस का हाल ही में वीकेंड का वार हुआ जिसमें अनिल कपूर ने सभी घरवालों की जमकर क्लास लगाई. इस लिस्ट में सना मकबूल और चंद्रिका दीक्षित का नाम शामिल था. सना और चंद्रिका दोनों ने अपना-अपना पक्ष भी रखा लेकिन अनिल कपूर ने उन्हें जमकर फटकारा.

विशाल के पापा-मम्मी ने शो में की एंट्री

वहीं इस बीच आज का बिग बॉस ओटीटी 3 की टीम ने एक प्रोमो जारी किया है जिसमें यूट्यूबर विशाल पांडे के घरवाले यानी उनके मम्मी-पापा दिखाई दिए जिन्होंने अपने बेटे का हौसला बढ़ाया. वहीं विशाल अपने माता-पिता को देख खूब फूटफूटकर रोए. 

विशाल पांडे के पिता ने उनसे कहा कि आपने कुछ भी गलत नहीं किया है और हमने अपने बेटे पर आजतक हाथ नहीं उठाया और न ही किसी को ये हक दिया है. इसको सुनते ही अरमान मलिक बोले कि पहले लवकेश ने ये बात कही उसके बाद मेरा ये रिएक्शन निकला. इसको सुनते ही विशाल के पिता ने कहा अरमान जी मुझे आपसे कोई बात नहीं करनी है.

वहीं इस प्रोमो को देखने के बाद हर किसी का कहना है कि अरमान मलिक को शो से निकालो. वो शो में नहीं रहना चाहिए, क्योंकि उसने गलत किया है.