भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज अंशुमान गायकवाड़ के फैंस तब हैरान रह गए जब कपिल देव ने आकर बताया कि उन्हें इलाज के लिए पैसे की जरूरत है और खिलाड़ी ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं. कपिल देव का वीडियो सामने आने के बाद BCCI ने गायकवाड़ की मदद करने का ऐलान किया है. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इसके आदेश दिए हैं.
दरअसल, Jay Shah ने बीसीसीआई को अंशुमान गायकवाड़ की financial मदद करने के लिए कहा है और कहा कि पूर्व खिलाड़ी को तुरंत से 1 करोड़ रुपये दिए जाएं. इतना ही नहीं जय शाह ने Anshuman Gaekwad के परिवार से भी बातचीत करके उनकी हालत का जायजा लिया है और उन्होंने उनको ये विश्वास दिलाया कि उनकी पूरी तरह से मदद की जाएगी. इस बात की जानकारी खुद बीसीसीआई के एपेक्स काउंसिल ने दी है.
BCCI Secretary Jay Shah instructed BCCI to release Rs 1 crore with immediate effect to provide financial assistance to India’s veteran cricketer Anshuman Gaekwad, who is battling cancer. Shah also spoke to Gaekwad's family and took stock of the situation and provided assistance:…
— ANI (@ANI) July 14, 2024
आपको बता दें कि अंशुमान गायकवाड़ जो कि ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं. खिलाड़ी इन दिनों लंदन में हैं और वहीं अपना इलाज करा रहे थे. हालांकि, अब वहां से बड़ौदा वापस आ गए हैं. जहां उनका इलाज चल रहा है. अभी हाल ही में कपिल देव ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने कहा कि- अंशुमान गायकवाड़ जो कि ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि बोर्ड उनका ख्याल रखेगा. हम किसी को भी मदद करने के लिए मजबूर नहीं कर रहे हैं लेकिन हमें दिल से उनकी मदद करनी चाहिए. अंशुमान ने क्रिकेट खेलते समय काफी चोट खाई. अब हमें उनके लिए खड़े होना चाहिए.
आपको बता दें कि भारतीय टीम का हिस्सा होने के साथ-साथ वह इंडियन टीम के कोच भी रह चुके हैं. साल 1997 से 1999 और फिर 2000 में अंशुमान गायकवाड़ इंडियन टीम के हेड कोच रहे थे.