menu-icon
India Daily

'भगवान कृष्ण बन गए घर जमाई'...हर्षिका हुई मुरली मनोहर की दिवानी!

Harshika Weds Krishna: उत्तराखंड के हल्द्वानी की हर्षिका ने भगवान कृष्ण से शादी रचा ली. यह शादी पूरे रीति रिवाज से हुई है. हर्षिका के घर बाराती कान्हा की मूर्ति के साथ पहुंचे जहां कुमाऊंनी रीति रिवाज से हर्षिका की शादी भगवान श्रीकृष्ण के साथ हुई. इस शादी में तमाम उन रस्मों को निभाई गई जो आम लोगों की शादी में निभाई जाती है. इसमें जयमाला से लेकर तमाम सभी रस्में अदा की गई. अब इस शादी की चर्चा चारों ओर हो रही है. 

India Daily Live
'भगवान कृष्ण बन गए घर जमाई'...हर्षिका हुई मुरली मनोहर की दिवानी!
Courtesy: Social Media

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक अनूठी शादी हुई है. इसकी चर्चा चारों ओर हो रही है. यहां भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन युवती ने जीवन भर कान्हा के साथ रहने का ठान लिया जिसके बाद बहुत ही धूमधाम के साथ लड्डू गोपाल की मूर्ति के साथ शादी रचाई है. ये शादी पूरे विधि-विधान के साथ कराई गई है. विदाई कार्यक्रम के बाद कान्हा की मूर्ति साथ में लेकर युवती कार से रिश्तेदार के घर पहुंच गई. उसके बाद फिर अपने मायके आ गई. 

हर्षिका की बारात बैंड बाजे के साथ उनके घर पहुंची. जहां भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति कार में सवार हो कर आई. हर्षिका के घर बाराती कान्हा की मूर्ति के साथ पहुंचे जहां कुमाऊंनी रीति रिवाज से हर्षिका की शादी भगवान श्रीकृष्ण के साथ हुई. इस शादी में तमाम उन रस्मों को निभाई गई जो आम लोगों की शादी में निभाई जाती है. इसमें जयमाला से लेकर तमाम सभी रस्में अदा की गई.

हर्षिका ने की भगवान से शादी

इस शादी में दुल्हन बनी हर्षिका अपनी सहेलियों के साथ जयमाला लेकर स्टेज पर आई और कान्हा को माला पहनाई. जिसके बाद लोगों ने राधा कृष्ण के जयकारे लगाए. हर्षिका पिछले 15 सालों से अपने हृदय में भगवान श्री कृष्ण को संजोए बैठी थी जिसके बाद उसने शादी कर ली है. हालांकि इस शादी में हर्षिका अपने ससुराल नहीं गई बल्कि भगवान श्री कृष्ण को घर जमाई बनाकर अपने घर में रख लिया है. इस शादी ने उनका पूरा परिवार काफी खुश है.

भगवान कृष्ण बने दूल्हा, हर्षिका ने पहनाई वरमाला

बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई लड़कियों ने कृष्ण की भक्ति में लीन होकर उनसे विवाह रचाई है. इस मामले में उनके परिवार ने भी पूरा साथ दिया है. हालांकि जिन लोगों ने ऐसा किया है वे भगवान भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा, वृंदावन में रह रही हैं लेकिन हर्षिका की कहानी कुछ अलग है क्योंकि वह अपने घर पर ही रह रही हैं. इसलिए इस भक्ति की चर्चा चारों ओर हो रही है.