menu-icon
India Daily

बिग बॉस 19 फिनाले से पहले शहबाज ने इन 4 कंटेस्टेंट का किया भंडाफोड़, बताया कौन नहीं डिजर्व करता टॉप 6

बिग बॉस 19 से बाहर होने के बाद शहबाज बदेशा ने कई घरवालों पर निशाना साधा है. उन्होंने तान्या और फरहाना को नकली कहा, अभिषेक और अशनूर को घमंडी बताया और मालती चाहर को टॉप 6 के लायक नहीं माना.

babli
Edited By: Babli Rautela
Bigg Boss 19 Finale Week -India Daily
Courtesy: X

बिग बॉस 19 के फिनाले वीक से पहले घर की सबसे मजेदार पर्सनैलिटी माने जाने वाले शहबाज बदेशा शो से बाहर हो चुके हैं. वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में आए शहबाज ने अपनी हरकतों और ह्यूमर से घरवालों और दर्शकों दोनों को खूब एंटरटेन किया.

बाहर आने के बाद उन्होंने कई कंटेस्टेंट्स पर खुलकर बात की और बताया कि घर में कौन सच्चा था और कौन नकली. साथ ही उन्होंने दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला को भी याद किया, जिन्हें वह बिग बॉस इतिहास का सबसे बड़ा खिलाड़ी मानते हैं.

तान्या और फरहाना को बताया नकली 

जूम से खास बातचीत में शहबाज ने उन कंटेस्टेंट्स के नाम बताए जिनसे वह शो के बाहर भी किसी कीमत पर मिलना नहीं चाहेंगे. उन्होंने तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट को सबसे पहले लिया और कहा कि यह दोनों बहुत नकली हैं. शहबाज ने कहा कि घर के अंदर उनका व्यवहार और असलियत बिल्कुल मेल नहीं खाती और शो में उनके कई कदम उन्हें भरोसेमंद नहीं बनाते.

इसके बाद शहबाज ने अभिषेक बजाज और अशनूर कौर पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दोनों बहुत घमंडी और मतलबी हैं. शहबाज ने बताया कि अभिषेक अक्सर उनका मजाक उड़ाता था और कहता था कि वह कभी फिनाले तक नहीं पहुंच पाएंगे. इस पर शहबाज का कहना था कि घमंडी लोगों का घमंड हमेशा टूटता है, और यह घर के अंदर भी दिखा.

मालती चाहर को टॉप 6 में देखने पर जताई आपत्ति 

शहबाज ने घर में मौजूद मौजूदा टॉप 6 कंटेस्टेंट्स पर भी अपनी राय दी. उन्होंने साफ कहा कि मालती चाहर को टॉप 6 में नहीं होना चाहिए था. उनका कहना था कि मालती ने शो में कई बार बकवास चीजें कीं और वह सिर्फ अपने भाई की वजह से सुरक्षित रहीं. शहबाज के अनुसार क्रिकेटर्स के सपोर्ट ने उन्हें शो में बनाए रखा, जबकि वह खुद शो में रहने की हकदार नहीं थीं.

बातचीत के दौरान शहबाज ने बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को भी याद किया और कहा कि वह शो के इतिहास के सबसे मजबूत, ईमानदार और प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक थे. शहबाज ने बताया कि आज भी कई कंटेस्टेंट सिद्धार्थ की गेमप्ले स्टाइल को फॉलो करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह अपने जैसा खिलाड़ी कोई दूसरा नहीं था.