menu-icon
India Daily

स्मृति मंधाना से शादी टूटने के बाद प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे पलाश मुच्छल! दोबारा मैरिज को लेकर आया बड़ा अपडेट

पलाश मुच्छल स्मृति मंदाना की शादी टलने के बाद प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचने हैं. पलाश की तस्वीरें वायरल होने के बीच खबरें तेज हैं कि उनकी और स्मृति मंदाना की शादी की नई तारीख तय हो गई है. हालांकि किसी तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

babli
Edited By: Babli Rautela
स्मृति मंधाना से शादी टूटने के बाद प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे पलाश मुच्छल! दोबारा मैरिज को लेकर आया बड़ा अपडेट
Courtesy: X

सिंगर पलाश मुच्छल और भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार बैटर स्मृति मंदाना की शादी को लेकर फैन्स उत्सुक थे. दोनों की हल्दी और संगीत रस्में पूरी हो चुकी थीं और शादी 23 नवंबर को तय थी. लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण इस समारोह को अनिश्चित समय के लिए आगे बढ़ा दिया गया. पलाश की बहन पलक मुच्छल ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा था कि नई तारीख अभी तय नहीं हुई है.

इसी बीच एक नई तस्वीर वायरल होने लगी, जिसने चर्चाओं को और हवा दे दी. दावा किया गया कि पलाश मुच्छल वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में नजर आए हैं.

शादी टलने के बाद बिगड़ी पलाश की हालत

जब स्मृति मंदाना के पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो इस तनाव के चलते पलाश मुच्छल की तबीयत भी खराब हो गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें भी बेचैनी और चिंता के कारण अस्पताल में एडमिट करना पड़ा.

Premanand Ji Maharaj -India Daily
Premanand Ji Maharaj -India Daily X

शादी के पोस्टपोन होने और परिवारों पर अचानक आए इस भावनात्मक दबाव के बाद, पलाश हाल ही में पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए. यही से कयास लगाए जाने लगे कि वह अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आध्यात्मिक शांति की तलाश में वृंदावन गए होंगे.

प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में दिखे पलाश

एक रेडिट यूजर ने प्रेमानंद जी महाराज की दो दिसंबर की एक निजी बातचीत का वीडियो देखते हुए दावा किया कि वीडियो में मास्क पहने सामने बैठे व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि पलाश मुच्छल हैं.

यूजर ने यहां तक लिखा कि उसने पलाश की उंगलियों पर लगी मेहंदी के निशान और उनके हाथ में दिख रहे जप माला बैग को भी मैच किया. यह दावा सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और फैन्स के बीच चर्चाएं शुरू हो गईं.

यूजर्स का रिएक्शन बॉडीगार्ड और मां भी दिखाई दिए

वीडियो पर कई यूजर्स ने अपने रिएक्शन साझा किए हैं. एक यूजर ने लिखा कि वीडियो में पलाश की मां और उनके बॉडीगार्ड भी मौजूद हैं, जिससे साफ है कि मामला गंभीर है. कुछ ने यह भी कहा कि वीडियो में राजपाल यादव भी दिख रहे हैं, जो पलाश के काफी करीबी माने जाते हैं. इससे अटकलें तेज हो गईं कि पलाश मानसिक शांति और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए आश्रम पहुंचे थे.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शादी की नई तारीख सात दिसंबर तय कर दी गई है. लेकिन स्मृति मंदाना के भाई ने इन खबरों को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी कोई तारीख तय नहीं की गई है. उन्होंने साफ कहा कि यह सिर्फ अफवाह है और परिवार अभी किसी नई तारीख पर विचार नहीं कर रहा.