menu-icon
India Daily

बिहार की हार से बुरी तरह टूटी कांग्रेस के लिए दिल्ली से आई खुशखबरी, MCD चुनाव में जानें कहां से मिली जीत?

दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में हुए उपचुनावों की मतगणना में बीजेपी, आप और कांग्रेस तीनों ने महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की है. संगम विहार-ए सीट पर कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज कर खाता खोला.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
बिहार की हार से बुरी तरह टूटी कांग्रेस के लिए दिल्ली से आई खुशखबरी, MCD चुनाव में जानें कहां से मिली जीत?
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों में हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों रेस में चल रहे हैं. वही बिहार में करारी हार के बाद अब कांग्रेस को थोड़ी राहत मिलेगी. संगम विहार-ए सीट जीतकर दिल्ली नगर निगम में अपना खाता भी खोल लिया है. संगम विहार वॉर्ड से कांग्रेस ने सुरेश चौधरी को इस सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था. जबक‍ि आम आदमी पार्टी से अनुज शर्मा चुनावी मैदान में थे. भाजपा की ओर से शुभ्रजीत गौतम को ट‍िकट दिया गया था.

इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है. 30 नवंबर को जिन 12 वार्डों में मतदान हुआ, उनमें से नौ पहले भाजपा के पास थे और बाकी आम आदमी पार्टी (आप) के पास. 2022 में 250 वार्डों के लिए हुए एमसीडी चुनाव में 50.47 प्रतिशत की तुलना में वोट प्रतिशत 38.51 प्रतिशत रहा.

मतगणना केंद्र

कंझावला, पीतमपुरा, भारत नगर, सिविल लाइंस, राउज़ एवेन्यू, द्वारका, नजफगढ़, गोल मार्केट, पुष्प विहार और मंडावली में दस मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. राज्य चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि प्रत्येक केंद्र विशिष्ट वार्डों की मतगणना करेगा, जहाँ स्ट्रांग रूम की सुविधा और सुरक्षित प्रवेश-निकास प्रोटोकॉल होंगे.

दिल्ली नगर निकाय में कांग्रेस ने खोला खाता

दिल्ली नगर निगम के संगम विहार-ए वार्ड से कांग्रेस के सुरेश चौधरी 9,138 वोटों से जीत गए हैं. भाजपा के सुभ्रजीत गौतम 3,628 वोटों से पीछे हैं.

भाजपा ने चांदनी चौक और शालीमार बाग में जीत हासिल 

भाजपा के सुमन कुमार गुप्ता ने चांदनी चौक एमसीडी उपचुनाव जीता, आप के रामस्वरूप कनौजिया ने दक्षिणपुरी सीट हासिल की और भाजपा की अनीता जैन ने शालीमार बाग में जीत का दावा किया.

मुंडका वार्ड में आप की जीत

दिल्ली नगर निकाय उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार अनिल ने मुंडका वार्ड जीत लिया है. आप उम्मीदवार राम स्वरूप कनौजिया ने दक्षिण पुरी सीट जीत ली है.

सुरक्षा व्यवस्था

सुचारू कार्यवाही सुनिश्चित करने और अधिकृत मतगणना एजेंटों का प्रबंधन करने के लिए लगभग 1,800 दिल्ली पुलिस कर्मी, 10 अर्धसैनिक बल कंपनियां और 700 मतगणना कर्मचारी तैनात किए गए हैं.

चांदनी चौक सीट पर भाजपा के सुमन कुमार गुप्ता जीते

चांदनी चौक वार्ड से भाजपा के सुमन कुमार गुप्ता 7,825 वोटों से जीते हैं. आप के हर्ष शर्मा 1,182 वोटों से पीछे हैं.