menu-icon
India Daily

स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 ने आते ही ओटीटी पर जमाई धाक, दूसरी सीरीज का सफाया, रचा नया इतिहास

स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 ने नेटफ्लिक्स पर इतिहास रच दिया है. पांच दिन में 284.2 मिलियन घंटे देखे जाने के साथ यह किसी भी इंग्लिश लैंग्वेज सीरीज का अब तक का सबसे बड़ा प्रीमियर बन गया है.

babli
Edited By: Babli Rautela
स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 ने आते ही ओटीटी पर जमाई धाक, दूसरी सीरीज का सफाया, रचा नया इतिहास
Courtesy: OTT

स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 ने OTT दुनिया में ऐसा धमाका किया है जिसे लंबे समय तक भुलाया नहीं जा सकेगा. वेक्ना की वापसी से शुरू हुई इस कहानी ने नेटफ्लिक्स पर एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो इंग्लिश लैंग्वेज कंटेंट के इतिहास में पहली बार हुआ है. रिलीज के पांच दिन के भीतर इस सीरीज ने 284.2 मिलियन घंटे का आंकड़ा पार कर लिया, जो सीधे तौर पर 59.6 मिलियन व्यूज के बराबर है.

नेटफ्लिक्स की लेटेस्ट व्यूअरशिप नंबर्स ने पुष्टि कर दी कि स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 वॉल्यूम 1 इंग्लिश लैंग्वेज सीरीज का सबसे बड़ा प्रीमियर बन चुका है. यह उपलब्धि इसे OTT की टॉप डेब्यू लिस्ट में तीसरे स्थान पर ले आती है. इससे आगे सिर्फ दो कोरियन ब्लॉकबस्टर सीजन हैं स्क्विड गेम का दूसरा और तीसरा सीजन. टाइम जोन के अंतर के कारण यह सीजन 26 और 27 नवंबर को दुनिया भर में अलग अलग समय पर लाइव हुआ. इसके बावजूद शो ने 93 देशों के टॉप 10 में जगह बनाई और 91 देशों में नंबर 1 पर रहा.

टॉप 10 में शामिल हुए सारे सीजन

सीजन 5 के रिलीज के बाद ऐसा नजारा देखने को मिला जैसा पहले कभी नहीं हुआ था. स्ट्रेंजर थिंग्स फ्रेंचाइज के सभी पांच सीजन टॉप 10 लिस्ट में आ गए. सीजन 1 तीसरे नंबर पर रहा जिसे 8.9 मिलियन व्यूज मिले.

सीजन 4 पांचवें नंबर पर रहा जिसके 6.1 मिलियन व्यूअर थे. सीजन 2 छठे स्थान पर और सीजन 3 आठवें स्थान पर रहा. इससे पहले चार सीजन को मिलाकर कुल 1.2 बिलियन व्यूज मिल चुके थे. इस तरह यह सीरीज नेटफ्लिक्स के लिए अब तक की सबसे भरोसेमंद कंटेंट लाइनों में एक बन चुकी है.

डफर ब्रदर्स का रिएक्शन

सीजन 5 की आंधी जैसी लोकप्रियता पर इसके क्रिएटर्स डफर ब्रदर्स ने अपना रिएक्शन साझा किया है. उन्होंने कहा कि वॉल्यूम 1 देखने वाले फैंस की संख्या उम्मीद से कहीं ज्यादा है. उनका कहना था कि शो दस साल पुराना हो चुका है और इसके बावजूद फैनबेस लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने इसे एक्टर्स और हजारों आर्टिस्ट्स की मेहनत का नतीजा बताया. उनकी ओर से यह भी कहा गया कि वॉल्यूम 2 अभी बाकी है और फैंस के लिए बहुत कुछ आने वाला है.

स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 हमें हॉकिन्स वापस ले आता है जहां पूरी टीम वेक्ना को खत्म करने और अपसाइड डाउन को हमेशा के लिए मिटाने के मिशन पर है. वॉल्यूम 1 में चार एपिसोड रिलीज हुए जो एक तगड़े क्लिफहैंगर पर खत्म हुए.