menu-icon
India Daily

'अस्पताल में सर्जरी, आईसीयू में भर्ती…', आखिर क्या हुआ अमिताभ बच्चन को? बिग बी की तबीयत को लेकर फैंस हुए परेशान

अमिताभ बच्चन ने देर रात अपने ब्लॉग पर लिखा- 'अस्पताल में सर्जरी, आईसीयू में भर्ती… बेहतरीन डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की देखभाल के बाद घर वापसी.'

antima
Edited By: Antima Pal
'अस्पताल में सर्जरी, आईसीयू में भर्ती…', आखिर क्या हुआ अमिताभ बच्चन को? बिग बी की तबीयत को लेकर फैंस हुए परेशान
Courtesy: Pinterest

Amitabh Bachchan Hospitalised: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर एक बार फिर फैंस की चिंता बढ़ गई है. 83 वर्षीय दिग्गज अभिनेता ने अपने नए ब्लॉग पोस्ट में अस्पताल में भर्ती होने, सर्जरी और आईसीयू में रहने की जानकारी दी है. हालांकि अब वे घर लौट आए हैं, लेकिन रिकवरी का यह दौर उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा.

आखिर क्या हुआ अमिताभ बच्चन को?

अमिताभ बच्चन ने देर रात अपने ब्लॉग पर लिखा- 'अस्पताल में सर्जरी, आईसीयू में भर्ती… बेहतरीन डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की देखभाल के बाद घर वापसी.' उन्होंने खासतौर पर यह बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर आना उनके लिए शारीरिक, मानसिक और व्यावहारिक रूप से सबसे मुश्किल समय रहा. बिग बी ने यह नहीं बताया कि उन्हें किस वजह से सर्जरी करानी पड़ी, लेकिन आईसीयू का जिक्र करते हुए उन्होंने अपनी गंभीर स्थिति का संकेत जरूर दिया.

Big B Blog
Big B Blog X

फैंस इस पोस्ट को पढ़कर काफी परेशान हो गए हैं. सोशल मीडिया पर हर कोई बिग बी की जल्दी से जल्दी पूर्ण स्वस्थ होने की कामना कर रहा है. अमिताभ की उम्र को देखते हुए यह खबर और भी ज्यादा चिंताजनक मानी जा रही है.

जीवन की फिलॉसफी भी की शेयर

ब्लॉग में स्वास्थ्य अपडेट के साथ अमिताभ ने जीवन की फिलॉसफी भी साझा की. उन्होंने लिखा- 'आप एक शानदार चैंपियन हैं और एक दिन हार आपके सामने खड़ी हो जाती है… यह आपकी जिंदगी का सबसे कठिन दौर होता है.' उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग इस मुश्किल समय से बहादुरी से लड़कर निकल जाते हैं, तो कुछ पुरानी सफलताओं की यादों में खोकर रह जाते हैं. बिग बी का मानना है कि दोनों रास्ते गलत नहीं हैं, लेकिन कोशिश करते रहना और निडर होना ही सही रवैया है.

बिग बी की तबीयत को लेकर फैंस हुए परेशान

उन्होंने पोस्ट का अंत इन शब्दों से किया- 'अच्छे रहें, खुश रहें… बस यही सब है.' यह पोस्ट पढ़कर फैंस न सिर्फ उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं बल्कि उनके सकारात्मक रवैये की भी तारीफ कर रहे हैं. अमिताभ बच्चन पिछले कई दशकों से अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष की मिसाल बने हुए हैं. फिलहाल बिग बी 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं.