menu-icon
India Daily

रणबीर कपूर की 'रामायण' में अनुपम खेर की एंट्री, जानें क्या भूमिका निभाएंगे दिग्गज अभिनेता?

जटायु रामायण की कहानी में एक बेहद सम्मानित और भावुक किरदार है. रावण द्वारा सीता माता का अपहरण करते समय जटायु उनका बचाव करने के लिए आगे आते हैं और अंत में अपना सर्वस्व न्योछावर कर देते हैं. फिल्म में यह दृश्य बेहद इमोशनल और दमदार होने वाला है.

antima
Edited By: Antima Pal
रणबीर कपूर की 'रामायण' में अनुपम खेर की एंट्री, जानें क्या भूमिका निभाएंगे दिग्गज अभिनेता?
Courtesy: X

Nitesh Tiwari Movie Ramayana: नितेश तिवारी की मेहा बजट वाली अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में एक नया नाम जुड़ गया है. दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर फिल्म में पंछीराज जटायु की आवाज देंगे. इस खबर ने फिल्म प्रेमियों में काफी उत्साह बढ़ा दिया है.

रणबीर कपूर की 'रामायण' में अनुपम खेर की एंट्री

दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी आधिकारिक घोषणा की गई. अनुपम खेर ने खुद भी इस बात की पुष्टि की. इससे पहले कई महीनों से यह चर्चा चल रही थी कि जटायु की आवाज अमिताभ बच्चन देंगे, लेकिन अब साफ हो गया है कि बिग बी नहीं, बल्कि अनुपम खेर की शक्तिशाली और भावपूर्ण आवाज इस किरदार को जीवंत बनाएगी.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DPIFF (@dpiff_official)

जटायु रामायण की कहानी में एक बेहद सम्मानित और भावुक किरदार है. रावण द्वारा सीता माता का अपहरण करते समय जटायु उनका बचाव करने के लिए आगे आते हैं और अंत में अपना सर्वस्व न्योछावर कर देते हैं. फिल्म में यह दृश्य बेहद इमोशनल और दमदार होने वाला है. निर्देशक नितेश तिवारी ने भी इस सीन को फिल्म का अहम सिनेमैटिक पल बताया है. अनुपम खेर की अनुभवी आवाज इस किरदार की गरिमा और बलिदान को स्क्रीन पर सही ढंग से उतारने में मदद करेगी.

यश रावण बनेंगे और रवि दुबे लक्ष्मण

फिल्म 'रामायण' में स्टार कास्ट की भरमार है. रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी सीता माता की भूमिका में नजर आएंगी. यश रावण बनेंगे और रवि दुबे लक्ष्मण का रोल करेंगे. इसके अलावा सनी देओल हनुमान जी की भूमिका में दिखेंगे, जो दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है.

यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी. पहला भाग इस साल दिवाली (2026) पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा भाग अगले साल यानी 2027 की दिवाली पर रिलीज होने वाला है. फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान और हंस जिमर जैसे दिग्गज संगीतकार तैयार कर रहे हैं, जिसकी वजह से म्यूजिक भी खास होने वाला है.

नितेश तिवारी की 'रामायण' पहले से ही मेगा बजट प्रोजेक्ट के रूप में चर्चा में है। भव्य सेट, शानदार वीएफएक्स और दमदार कास्ट की वजह से यह फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा इवेंट साबित होने वाली है. दिवाली 2026 का इंतजार अब और रोमांचक हो गया है.