menu-icon
India Daily

'वही दर्द, वही खालीपन...', इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का टाइटल सॉन्ग रिलीज, एक बार फिर चला अरिजीत सिंह की आवाज का जादू

सोनी म्यूजिक इंडिया ने इंस्टाग्राम पर गाना शेयर करते हुए लिखा- 'वही दर्द, वही खालीपन. साथ दे रहा है बस मेरा, ये आवारापन!' गाने के विजुअल्स में इमरान हाशमी का दर्द भरा लुक देखने लायक है. बारिश, अकेलापन और इश्क की तड़प को शानदार तरीके से दिखाया गया है.

antima
Edited By: Antima Pal
'वही दर्द, वही खालीपन...', इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का टाइटल सॉन्ग रिलीज, एक बार फिर चला अरिजीत सिंह की आवाज का जादू
Courtesy: X

Yeh Awarapan Song Out: इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म 'आवारापन 2' का टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन' मंगलवार को रिलीज हो गया है. अरिजीत सिंह की आवाज में गाया यह गाना पूरी तरह दर्द, तड़प और खालीपन से भरा हुआ है. गाने को सुनकर इमरान हाशमी के फैंस भावुक हो गए हैं.

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का टाइटल सॉन्ग रिलीज

सोनी म्यूजिक इंडिया ने इंस्टाग्राम पर गाना शेयर करते हुए लिखा- 'वही दर्द, वही खालीपन. साथ दे रहा है बस मेरा, ये आवारापन!' गाने के विजुअल्स में इमरान हाशमी का दर्द भरा लुक देखने लायक है. बारिश, अकेलापन और इश्क की तड़प को शानदार तरीके से दिखाया गया है.

ये 'आवारापन 2' फिल्म का दूसरा गाना है. इससे पहले रिलीज हुआ पहला गाना 'वे जुनून' जबरदस्त हिट हो चुका है. अब इस नए गाने ने भी फैंस का ध्यान खींच लिया है. गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी जादुई आवाज दी है. संगीत अमाल मलिक का है और बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं.

19 साल बाद आया फिल्म का सीक्वल

2007 में आई फिल्म 'आवारापन' आज भी सिनेमाप्रेमियों का पसंदीदा कल्ट क्लासिक है. उस फिल्म के 19 साल बाद आखिरकार इसका सीक्वल 'आवारापन 2' रिलीज होने जा रहा है. इसमें इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. दोनों की जोड़ी पहली बार साथ काम कर रही है, जिसको लेकर फैंस में काफी उत्साह है.

इस तारीख को देगी सिनेमाघरों में दस्तक

फिल्म को विशेष भट्ट प्रोड्यूस कर रहे हैं और निर्देशन नितिन कक्कर के पास है. 'आवारापन 2' 14 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी एक बार फिर अपने इंटेंस और इमोशनल अवतार में नजर आएंगे. दिशा पाटनी की एंट्री भी फिल्म को नया लुक देने वाली है.