menu-icon
India Daily

पंकज त्रिपाठी की 'Ohh My Dog' का ट्रेलर आउट, गुमशुदा डॉग्स की कहानी छू लेगी दिल

पंकज त्रिपाठी इस बार भी कमाल कर रहे हैं. उनकी एक्टिंग ट्रेलर में सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ती है. साथ ही छोटे बच्चे ने भी अपनी नन्हीं अदाकारी से सबका ध्यान खींच लिया है. फिल्म में सबसे खास बात यह है कि इसमें 250 से ज्यादा असली कुत्ते नजर आएंगे.

antima
Edited By: Antima Pal
पंकज त्रिपाठी की 'Ohh My Dog' का ट्रेलर आउट, गुमशुदा डॉग्स की कहानी छू लेगी दिल
Courtesy: X

Ohh My Dog Trailer: मंगलवार को फिल्मकार अमित राय ने अपनी नई फिल्म 'ओह माय डॉग' का ट्रेलर मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया. पंकज त्रिपाठी, पवन मल्होत्रा, माही राय, राजेश कुमार, गीता अग्रवाल समेत कई कलाकारों वाली यह फिल्म बच्चों और जानवरों प्रेमियों के दिल को छूने वाली कहानी लेकर आ रही है.

पंकज त्रिपाठी की 'Ohh My Dog' का ट्रेलर आउट

ट्रेलर देखने के बाद लगता है कि फिल्म काफी इमोशनल और रोचक होने वाली है. कहानी एक छोटे बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका प्यारा पेट डॉग गायब हो जाता है. इलाके में कई कुत्तों के गायब होने की घटनाएं हो रही हैं और बच्चा अपने प्यारे दोस्त को ढूंढने निकल पड़ता है. ट्रेलर के 2 मिनट 30 सेकंड में ही इमोशन, सस्पेंस और अच्छे परफॉर्मेंस दिखाई देते हैं जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं.

पंकज त्रिपाठी इस बार भी कमाल कर रहे हैं. उनकी एक्टिंग ट्रेलर में सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ती है. साथ ही छोटे बच्चे ने भी अपनी नन्हीं अदाकारी से सबका ध्यान खींच लिया है. फिल्म में सबसे खास बात यह है कि इसमें 250 से ज्यादा असली कुत्ते नजर आएंगे. लीड रोल में आने वाला कुत्ता भी अपनी क्यूटनेस और एक्टिंग से सबको अपनी ओर खींच लेता है.

फिल्मकार अमित राय इससे पहले 'ओह माय गॉड 2' बना चुके हैं. उनकी नई फिल्म 'ओह माय डॉग' भी सामाजिक मुद्दे को संवेदनशील तरीके से पेश करती दिख रही है. कुत्तों के गायब होने की कहानी के जरिए पालतू जानवरों के प्रति जिम्मेदारी और प्यार का संदेश दिया जा रहा है. ट्रेलर में भावुक पल, मजेदार डायलॉग और अच्छी स्क्रिप्ट के संकेत मिलते हैं.

फिल्म में पवन मल्होत्रा, माही राय और अन्य कलाकार भी मजबूत भूमिकाओं में दिखाई देंगे. पूरा कास्ट और क्रू ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मौजूद रहा और फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आया.'ओह माय डॉग' 31 जुलाई 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. त्योहारी सीजन से ठीक पहले आने वाली यह फिल्म फैमिली ऑडियंस के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है. बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक सभी को पसंद आने वाली इमोशनल ड्रामा फिल्म का ट्रेलर पहले ही लोगों को आकर्षित कर रहा है.