menu-icon
India Daily

Bigg Boss 2026: पहली बार 6 भाषाओं में एक साथ आएगा बिग बॉस, सलमान खान-सौरव गांगुली समेत ये संभालेंगे होस्टिंग की कमान

सलमान खान तो हिंदी बिग बॉस की शान हैं, वहीं दक्षिण भारतीय सुपरस्टार विजय सेतुपति, नागार्जुन, किच्चा सुदीप और मोहनलाल अपने-अपने भाषा संस्करणों की कमान संभालेंगे. सौरव गांगुली का बिग बॉस में एंट्री क्रिकेट और टीवी के फैंस दोनों के लिए चौंकाने वाला है.

antima
Edited By: Antima Pal
Bigg Boss 2026: पहली बार 6 भाषाओं में एक साथ आएगा बिग बॉस, सलमान खान-सौरव गांगुली समेत ये संभालेंगे होस्टिंग की कमान
Courtesy: Pinterest

मुंबई: एंटरटेनमेंट जगत में धमाल मचाने वाला बड़ा खुलासा हुआ है. जियो हॉटस्टार ने 2026 के त्योहार सीजन के लिए बिग बॉस के छह क्षेत्रीय वर्जन एक साथ लाने की घोषणा की है. इस बार पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली भी सलमान खान के साथ बिग बॉस यूनिवर्स में शामिल हो रहे हैं.

पहली बार 6 भाषाओं में एक साथ आएगा बिग बॉस

सलमान खान तो हिंदी बिग बॉस की शान हैं, वहीं दक्षिण भारतीय सुपरस्टार विजय सेतुपति, नागार्जुन, किच्चा सुदीप और मोहनलाल अपने-अपने भाषा संस्करणों की कमान संभालेंगे. सौरव गांगुली का बिग बॉस में एंट्री क्रिकेट और टीवी के फैंस दोनों के लिए चौंकाने वाला है. यह पहला मौका होगा जब बिग बॉस के सभी छह भाषाई संस्करण एक ही समय में टेलीविजन और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे.

सलमान खान-सौरव गांगुली समेत ये संभालेंगे होस्टिंग की कमान

JioStar के इस फैसले से बिग बॉस फ्रैंचाइजी अब और ज्यादा मजबूत हो गई है. पिछले 20 सालों में बिग बॉस ने अलग-अलग भाषाओं में अपनी अलग पहचान बनाई है. फिर भी शो का मूल फॉर्मेट वही रहा – घर में रहने वाले कंटेस्टेंट्स, 24 घंटे नजरें, ड्रामा, ट्विस्ट और दर्शकों का पूरा मनोरंजन.

इसी मौके पर JioStar ने 'India’s Bigg Reality' नामक एक खूबसूरत कॉफी टेबल बुक भी लॉन्च की है. यह किताब बिग बॉस की 20 साल की यात्रा को दर्शाती है. इसमें शो के सांस्कृतिक प्रभाव, दर्शकों की भागीदारी, ब्रांड पार्टनरशिप और पूरे देश में फैले इसके विस्तार की कहानी है.

2025 के आंकड़े देखकर हैरानी होती है. बिग बॉस ने पूरे देश में 50 करोड़ से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच बनाई. कुल 438 बिलियन व्यूइंग मिनट्स दर्ज किए गए. 46 अलग-अलग कैटेगरी के 625 ब्रांड्स शो से जुड़े, जिनमें से 49 नए ब्रांड्स थे. दर्शकों ने 9.32 बिलियन से ज्यादा वोट डाले और 43 मिलियन लाइव चैट्स में हिस्सा लिया. सोशल मीडिया पर 1.7 बिलियन से ज्यादा एंगेजमेंट और करीब 3 करोड़ यूजर जेनरेटेड मीम्स बने.

लाइव फीड, ऑडियंस वोटिंग, लाइव चैट और JioHotstar पर उपलब्ध डिजिटल कंटेंट ने शो को टीवी से आगे ले जाकर एक पूरा कल्चर बना दिया है. अब 2026 का त्योहारी सीजन बिग बॉस के छह संस्करणों के साथ और खास होने वाला है. सौरव गांगुली जैसे नए चेहरे के आने से शो में ताजगी और चर्चा दोनों बढ़ने वाली है. दर्शक अब उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं कि क्रिकेट के 'दादा' बिग बॉस हाउस में क्या जादू दिखाते हैं.