menu-icon
India Daily

CJP के विरोध के चलते हनी सिंह ने टाला 'Moonlight' का टीजर, बोले- 'भोलेनाथ शक्ति दो इन बच्चों को...'

हनी सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए यह जानकारी दी. उन्होंने लिखा- 'हमारे देश और भारत के युवाओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मैं अपने नए गाने 'मूनलाइट' के टीजर की रिलीज को कुछ दिनों के लिए टाल रहा हूं. भोलेनाथ, इन बच्चों को शक्ति दें. जय हिंद.'

antima
Edited By: Antima Pal
CJP के विरोध के चलते हनी सिंह ने टाला  'Moonlight' का टीजर, बोले- 'भोलेनाथ शक्ति दो इन बच्चों को...'
Courtesy: X

Honey Singh Support Youth: बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक के सुपरस्टार हनी सिंह ने युवाओं और छात्रों के प्रति अपनी संवेदना दिखाते हुए एक बड़ा कदम उठाया है. जहां उनका नया गाना 'मूनलाइट' 24 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाला था, वहीं टीजर मंगलवार को आने वाला था. लेकिन हनी सिंह ने टीजर की रिलीज को कुछ दिनों के लिए टाल दिया है.

CJP के विरोध के चलते हनी सिंह ने टाला  'Moonlight' का टीजर

सोशल मीडिया पर हनी सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए यह जानकारी दी. उन्होंने लिखा- 'हमारे देश और भारत के युवाओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मैं अपने नए गाने 'मूनलाइट' के टीजर की रिलीज को कुछ दिनों के लिए टाल रहा हूं. भोलेनाथ, इन बच्चों को शक्ति दें. जय हिंद.' इससे पहले उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा था- 'भारत के युवा अमर हैं. हर-हर महादेव.'

Honey Singh Postpones Teaser
Honey Singh Postpones Teaser Instagram Story

'भोलेनाथ शक्ति दो इन बच्चों को...'

हनी सिंह ने हालांकि सीधे 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध प्रदर्शन का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका यह कदम युवाओं के मुद्दों पर उठाए जा रहे प्रदर्शनों के समर्थन में देखा जा रहा है. वर्तमान में देशभर में छात्रों और युवाओं की समस्याओं को लेकर काफी बहस चल रही है. कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं और युवा अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं. ऐसे में हनी सिंह जैसे लोकप्रिय कलाकार का यह फैसला युवाओं के बीच काफी सराहा जा रहा है.

कई बॉलीवुड सेलेब्स आए आगे

इस मुद्दे पर सिर्फ हनी सिंह ही नहीं, बल्कि कई अन्य सेलेब्रिटी भी आगे आए हैं. सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी, भूमि पेडनेकर, अदिति राव हैदरी, उर्फी जावेद, सोनू सूद समेत कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर छात्रों और युवाओं के समर्थन में पोस्ट किए हैं.