menu-icon
India Daily

'मैं सोने जा रहा हूं...', अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट की अफवाहों पर लगाया विराम, ब्लॉग में दिया मजेदार जवाब

गणेश चतुर्थी के मौके पर लिखा उस पोस्ट में उन्होंने घर-घर गणेश जी के आशीर्वाद लेने की बात कही. पोस्ट के आखिर में उन्होंने अंग्रेजी में लिखा – 'and I retire' इस साधारण से वाक्य को कई फैन्स और मीडिया ने गलत समझ लिया. लोग सोचने लगे कि शायद अमिताभ बच्चन काम से रिटायरमेंट ले रहे हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
'मैं सोने जा रहा हूं...', अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट की अफवाहों पर लगाया विराम, ब्लॉग में दिया मजेदार जवाब
Courtesy: X

Amitabh Bachchan on Retirement: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फिर चर्चा में हैं. 83 साल की उम्र में भी एक्टर की एक्टिव जिंदगी को लेकर फैन्स हमेशा चिंतित रहते हैं. हाल ही में उनके ब्लॉग पोस्ट में लिखे एक वाक्य ने अचानक रिटायरमेंट की अफवाहें उड़ा दीं. कई लोगों ने सोचा कि कहीं बिग बी बॉलीवुड और टीवी शोज से अलविदा तो नहीं कहने वाले. लेकिन अमिताभ बच्चन ने खुद ही सच्चाई बता दी और सबको राहत दी.

अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट की अफवाहों पर लगाया विराम

पूरा मामला उनके एक ब्लॉग पोस्ट से शुरू हुआ. गणेश चतुर्थी के मौके पर लिखा उस पोस्ट में उन्होंने घर-घर गणेश जी के आशीर्वाद लेने की बात कही. पोस्ट के आखिर में उन्होंने अंग्रेजी में लिखा – 'and I retire' इस साधारण से वाक्य को कई फैन्स और मीडिया ने गलत समझ लिया. लोग सोचने लगे कि शायद अमिताभ बच्चन काम से रिटायरमेंट ले रहे हैं. सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई कि क्या केबीसी होस्टिंग भी छोड़ देंगे या फिल्मों से दूरी बना लेंगे.

इस अटकलबाजी पर अमिताभ बच्चन ने तुरंत अपना ब्लॉग अपडेट किया. उन्होंने साफ शब्दों में लिखा- 'जी नहीं हुजूर, मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं. अंग्रेजी में इसका मतलब होता है कि मैं अब सोने जा रहा हूं!!! और वहां मान्यवर आपको आने का निमंत्रण नहीं है!' इस जवाब में उनकी खास ह्यूमर झलकता है. उन्होंने फैन्स को बता दिया कि 'रिटायर' शब्द सिर्फ सोने जाने का इशारा था, न कि करियर छोड़ने का.

अमिताभ बच्चन ने पहले भी अपने ब्लॉग में लिखा था कि उनके शब्दों की व्याख्या कभी-कभी बहुत अलग हो जाती है और हंसी आने लायक हो जाती है. इस बार भी वही हुआ. उन्होंने साफ कर दिया कि अभी काम छोड़ने का कोई इरादा नहीं है. फैंस अब राहत की सांस ले रहे हैं क्योंकि बिग बी अभी भी फिल्मों, टीवी और अन्य प्रोजेक्ट्स से जुड़े हुए हैं.