menu-icon
India Daily

शाहरुख खान को कैसी लगी थी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'? 'किंग' ने अब जाकर तोड़ी चुप्पी

एक्स प्लेटफॉर्म पर शाहरुख खान ने फैंस के सवालों के जवाब दिए. एक फैन ने सीधा पूछा कि क्या उन्होंने 'धुरंधर' देखी है. जवाब में शाहरुख ने लिखा कि उन्होंने दोनों पार्ट देख लिए हैं और दोनों ही फिल्में उन्हें बहुत पसंद आईं. पूरी टीम ने शानदार काम किया है.

antima
Edited By: Antima Pal
शाहरुख खान को कैसी लगी थी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'? 'किंग' ने अब जाकर तोड़ी चुप्पी
Courtesy: X

AskSRK Session: शाहरुख खान ने आखिरकार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की तारीफ की. लंबे समय से सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही थी कि बॉलीवुड के किंग खान ने इस फिल्म की जबरदस्त कामयाबी पर कुछ क्यों नहीं कहा. अब #AskSRK सेशन में उन्होंने अपनी राय साफ कर दी है.

शाहरुख खान को कैसी लगी 'धुरंधर'?

मंगलवार को एक्स प्लेटफॉर्म पर शाहरुख खान ने फैंस के सवालों के जवाब दिए. एक फैन ने सीधा पूछा कि क्या उन्होंने 'धुरंधर' देखी है. जवाब में शाहरुख ने लिखा कि उन्होंने दोनों पार्ट देख लिए हैं और दोनों ही फिल्में उन्हें बहुत पसंद आईं. पूरी टीम ने शानदार काम किया है.

'धुरंधर' और उसके सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है. दुनियाभर में इस फ्रैंचाइजी ने जबरदस्त कमाई की है. कई सेलेब्रिटीज पहले ही इस फिल्म की तारीफ कर चुके थे. अक्षय कुमार, करण जौहर, आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना, रितेश देशमुख, शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, ऋतिक रोशन, अनुपम खेर और राजकुमार राव जैसे सितारों ने फिल्म को सराहा. दक्षिण के बड़े स्टार्स राम चरण, अल्लू अर्जुन और विजय देवरकोंडा ने भी टीम को शाबाशी दी थी.

शाहरुख की चुप्पी पर कई लोगों ने सवाल उठाए थे. कुछ फैंस को लगता था कि इतनी बड़ी सफलता पर उन्हें भी कुछ कहना चाहिए था. अब उनकी तारीफ से यह चर्चा शांत होने की उम्मीद है. उन्होंने साफ कहा कि दोनों पार्ट्स उन्हें अच्छे लगे और पूरी टीम ने बेहतरीन काम किया.

इस बीच शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म किंग की तैयारियों में जुटे हुए हैं. फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं. इसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी काम कर रही हैं. दीपिका पादुकोण, अभय वर्मा, राघव जुयाल, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और अनिल कपूर जैसे कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.