menu-icon
India Daily

Sanjay Dutt के साथ ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप की तस्वीर वायरल, गुलाबी-हरे लहंगा-चोली में आईं नजर

संजय दत्त ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ग्रुप फोटो शेयर की. फोटो में वे खुद पारंपरिक सफेद कुर्ता और पीला गमछा पहने दिख रहे हैं. उनके साथ टिफनी ट्रंप गुलाबी और हरे रंग के सुंदर लहंगे-चुन्नी में खड़ी हैं. टिफनी का यह भारतीय अवतार देखकर कई लोग हैरान रह गए.

antima
Edited By: Antima Pal
Sanjay Dutt के साथ ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप की तस्वीर वायरल, गुलाबी-हरे लहंगा-चोली में आईं नजर
Courtesy: X

Sanjay Dutt Post: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने हाल ही में काफी ध्यान खींचा है. यह पोस्ट किसी फिल्म या प्रमोशन से जुड़ी नहीं थी, बल्कि एक खास मुलाकात की याद में शेयर की गई थी. इसमें दुनिया के प्रभावशाली नेता डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप भी नजर आईं.

संजय दत्त ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ग्रुप फोटो शेयर की. फोटो में वे खुद पारंपरिक सफेद कुर्ता और पीला गमछा पहने दिख रहे हैं. उनके साथ टिफनी ट्रंप गुलाबी और हरे रंग के सुंदर लहंगे-चुन्नी में खड़ी हैं. टिफनी का यह भारतीय अवतार देखकर कई लोग हैरान रह गए. उनके पति माइकल बोलोस केसरिया रंग की शेरवानी में नजर आ रहे हैं. साथ में अमेरिका के सम्मानित एंबेसडर सर्जियो गोर और राजेश्वरी सिंह भी मौजूद हैं.

संजय दत्त ने पोस्ट में लिखा कि खूबसूरत टिफनी ट्रंप, हैंडसम माइकल बोलोस और एंबेसडर मिस्टर सर्जियो गोर से मिलकर बहुत अच्छा लगा. उन्होंने राजेश्वरी सिंह को अपना रॉकस्टार भाई कहा और जल्द फिर मिलने की उम्मीद जताई.

फोटो देखने से ऐसा लगता है कि यह किसी गणपति उत्सव या त्योहारी मौके पर ली गई हो सकती है. सभी लोग पारंपरिक भारतीय कपड़ों में हैं, जिससे फोटो और भी खास बन गई है. संजय दत्त ने इस मुलाकात के बारे में ज्यादा डिटेल शेयर नहीं की, लेकिन पोस्ट वायरल हो गई.

इससे पहले 14 सितंबर को संजय दत्त प्रोड्यूसर नदीम खान के साथ भी नजर आए थे. उन्होंने बप्पा के दर्शन किए और गणपति उत्सव का आनंद लिया. इस बार की मुलाकात में अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की मौजूदगी ने इसे और रोचक बना दिया.

टिफनी ट्रंप का भारतीय परिधान में दिखना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. लोग उनकी लहंगे वाली तस्वीर को पसंद कर रहे हैं. संजय दत्त जैसे स्टार के साथ उनकी तस्वीर ने बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को दिखाया. फैंस अब इस मुलाकात की और तस्वीरें और डिटेल्स का इंतजार कर रहे हैं. टिफनी ट्रंप का भारतीय लुक और संजय दत्त की गर्मजोशी भरी पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है.