menu-icon
India Daily

Alia Bhatt: 'स्टेज छोड़कर चली जाऊंगी', पोचर के ट्रेलर लॉन्च पर होस्ट से ऐसा क्यों बोलीं आलिया भट्ट

Alia Bhatt: अदाकारा अपनी वेब सीरीज ‘पोचर’ को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में रहती हैं. एक्ट्रेस इन दिनों वेब सीरीज पोचर के प्रमोशन में जोरो-शोरों से जुटी हुईं हैं.

India Daily Live
Alia Bhatt: 'स्टेज छोड़कर चली जाऊंगी', पोचर के ट्रेलर लॉन्च पर होस्ट से ऐसा क्यों बोलीं आलिया भट्ट

नई दिल्ली: आलिया भट्ट का आज बॉलीवुड में सिक्का उछलता है. एक्ट्रेस जिस फिल्म में काम करती हैं उसमें जान फूंक देती हैं. आलिया भट्ट हर रोल में परफेक्ट बैठती हैं. इन दिनों अदाकारा अपनी वेब सीरीज ‘पोचर’ को लेकर चर्चा में हैं. आलिया इन दिनों वेब सीरीज पोचर में काफी ज्यादा बिजी है और इसके प्रमोशन में जोरो-शोरों से जुटी हुई हैं.

आलिया भट्ट की वेब सीरीज का ट्रेलर लॉन्च

आलिया भट्ट जो भी फिल्म करती है उसका हिट होना तय है. हाल में सीरीज का दमदार ट्रेलर लॉन्च किया गया है जिसको लोग काफी प्यार दे रहे हैं. अब इस खास मौके पर खुद आलिया ने इस फिल्म से जुड़ने की वजह बताई जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

होस्ट ने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की

सामने आई वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे होस्ट आलिया भट्ट की तारीफ करती हैं और उसको ग्लोबल आइकन बताती हैं. होस्ट की इस बात को सुनकर आलिया कहती हैं, नहीं…नहीं प्लीज. आलिया अपनी तारीफ को सुनकर इमोशनल हो जाती है और कहती हैं कि मैं स्टेज से चली जाऊंगी. दरअसल, आलिया अपने इस इंट्रोडक्शन को सुनकर असहज हो जाती हैं और कहती हैं कि प्लीज आप बाद में मेरे कान में बोल देना.

अब इस वीडियो को देख यूजर्स जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा अरे ये तो आपका बड़प्पन हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा आलिया खुद को ग्लोबर स्टार नहीं मानती, तो वहीं कोई कह रहा है कि ये वाकई में शानदार एक्ट्रेस हैं. वहीं कुछ लोग आलिया को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा दीपिका पादुकोण की नकल कर रही है. वहीं एक ने कहा कि ये इतनी बड़ी पेंट क्यों पहन रखी है.