menu-icon
India Daily

Vegetable Prices May Increase In Delhi: दिल्लीवासियों की जेब होगी ढीली, बढ़ सकते हैं सब्जियों के दाम, ये है वजह

अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है. आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसाआर में सब्जी की कीमतों में भारी वृद्धि देखने को मिल सकती है, आइए जानें क्या है इसकी वजह...

India Daily Live
Vegetable Prices May Increase In Delhi: दिल्लीवासियों की जेब होगी ढीली, बढ़ सकते हैं सब्जियों के दाम, ये है वजह

Vegetable Prices May Increase In Delhi: पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण सप्लाई चेन बाधित होने के कारण दिल्ली में सब्जी की कीमतें आसमान छू सकती हैं. बता दें कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसान पिछले 6 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

एक रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब से सब्जियों की सप्लाई में आ रही बाधा के चलते पिछले 15 दिनों में गाजर की कीमतों में 4 रुपए का उछाल आया है. इसके साथ-साथ विरोध प्रदर्शन के चलते अन्य सब्जियों की कीमतों में भी वृद्धि हुई है. हालांकि अन्य सब्जियों की कीमतों पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा है.

संयुक्त किसान मोर्चा ने किया दिल्ली चलो का आह्वान

इसी बीच संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने केंद्र पर अपनी मांगें स्वीकार करने के लिए दबाव डालने के लिए दिल्ली चलो का आह्वान किया है.

मंगलवार से जारी है किसानों का धरना प्रदर्शन

बता दें पंजाब के किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों के चलते मंगलवार को राजधानी दिल्ली के लिए मार्च शुरू किया था लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी बिंदुओं पर रोक लिया गया, इसके बाद किसानों ने वहीं अपना डेरा जमा लिया और पिछले 6 दिनों से लगातार वहां किसान अपना धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.

क्या हैं किसानों की मांगें
पंजाब-हरियाणा के किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), स्वामिनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने, किसानों और खेतिहर मजदूरों के लिए पेंशन, कर्ज माफी, बिजली दरों में बढ़ोतरी न करना, 2021 में हुई लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाना और उनके खिलाफ हुए पुलिस केसों को वापस लेने, 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून की बहाली और 2020-21 में हुए किसानों के धरना प्रदर्शन के कारण मारे गए किसानों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

यह भी देखें