नई दिल्ली: अजय देवगन स्टारर फिल्म 'रेड' के पहले पार्ट को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और इसके दूसरे पार्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. अब इस बीच फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि इसके सेकेंड पार्ट का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. साल 2018 में आई इस बड़ी हिट के दूसरे पार्ट की घोषणा कर दी गई है. जी हां, आपने सही सुना 'रेड 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है जिसकी जानकारी खुद अजय देवगन ने दी है.
फिल्म में लीड कैरेक्टर को निभाने वाले अजय देवगन ने फिल्म के मुहूर्त शॉट की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की है जिसको नेटिजन्स काफी पसंद कर रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा- ''रेड 2 की शूटिंग की ऑफिशियल तौर पर आज शुरुआत हो चुकी है. सेट पर कमाल की एनर्जी है. शुक्रिया रवि तेजा, मुहूर्त शॉट में आकर इसकी शोभा बढ़ाने के लिए.'' अजय देवगन की इस फोटो में साउथ के सुपरस्टार रवि तेजा भी दिखाई दे रहे हैं.
पहली फोटो के अलावा अजय देवगन ने 'रेड 2' का पोस्टर भी शेयर किया है. वहीं एक फोटो जिसमें अजय देवगन के साथ रवि तेजा अभिषेक पाठक और भूषण कुमार दिखाई दे रहे हैं.
आपको बता दें कि अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 15 नवंबर यानी दीवाली के समय रिलीज होगी. बता दें कि फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार गुप्ता ने किया है. फिल्म के पहले पार्ट का डायरेक्शन भी उन्होंने ही किया था.