Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, इसके बारे में आप अपने राशिफल से जान सकते हैं. ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के माध्यम से राशिफल का आंकलन किया जाता है. आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप अपने राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा.
व्यवसाय में नए कॉन्ट्रैक्ट लाभदायक रहेंगे. संतान की चिंता रहेगी. नई योजना बन सकती है, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. धन प्राप्ति के सुगम योग बन रहे हैं. विवाद से बचें. वाहन सुख मिलेगा.
समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें. धार्मिक यात्रा संभव है. राजकीय बाधा दूर हो सकती है. भागदौड़ अधिक रहेगी. निवेशादि मनोनुकूल रहेगा, कुछ भी बोलने से पहले सोचें.
हर किसी पर बहुत जल्दी विश्वास न करें. अपने राज दूसरों को न बताएं, आप मुसीबत में फंस सकते हैं. पुराना रोग उभर सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें. चोट व चोरी आदि से हानि संभव है. जोखिम न उठाएं.
लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी. गृहस्थ सुख मिलेगा, बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी. अज्ञात भय से चिंता रहेगी. व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा.
मन के अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है, तनाव तथा चिंता में वृद्धि होगी. संपत्ति के कार्य से लाभ होगा. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. भवन बदलने के योग बन रहे हैं.
जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे, वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. बौद्धिक कार्य सफल होंगे. निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे.
अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. शारीरिक पीड़ा संभव है. चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा. दुखद समाचार मिल सकता है.
प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे. घर और बाहर दोनों तरफ पूछ-परख रहेगी. निवेश शुभ रहेगा, धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें. विवाह में आ रही परेशानी दूर करने के लिए सबसे अच्छा समय है.
समय से अपने काम को करना सीखें. जीवनसाथी की चिंता रहेगी, शुभ समाचार मिल सकता है. धनलाभ हो सकता है. निवेश शुभ रहेगा, जोखिम न लें.
व्यवसाय में उन्नति के अवसर आएंगे. अचानक लाभ के अवसर हाथ आ सकते हैं. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी और विरोधी सक्रिय रहेंगे. चिंता बढ़ेगी और न्यायपक्ष मजबूत होगा.
न चाहते हुए भी आपको दूसरों के लिए काम करना होगा. विवाद आदि से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है. फालतू खर्च बढ़ेंगे. तनाव व चिंता का माहौल रहेगा.
आप जो सोचते हैं, वो तो करते नहीं हैं और दूसरे लोगों की बातों पर जल्द विश्वास करते हैं. अपने विवेक से सोचें. बकाया वसूली होगी. तनाव तथा अशांति हो सकती है. प्रयास अधिक करना पड़ेंगे.
हफ्ते में 1 बार रविवार के दिन घर में कंडे जलाकर गुग्गल की धूनी देने से घर की कलह शांत होती है. गुग्गल सुगंधित होने के साथ ही दिमाग के रोगों के लिए भी लाभदायक होता है.
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.