Ranji Trophy: भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रणजी में कमाल की पारी खेली है. पुजारा ने रणजी ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ शानदार शतक जमाया है. पुजारा के शतक के बदौलत सौराष्ट्र मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. पुजारा टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी टेस्ट मैच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना था.
लंबे समय से पुजारा का बल्ला नहीं चल रहा था. खराब फॉर्म के कारण उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था. साउथ अफ्रीका दौरे पर भी वह टीम में नहीं चुने गए थे. साउथ अफ्रीका में टीम की बल्लेबाजी कमजोर साबित हुई थी. भारत को अगली टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेलनी है और इस सीरीज के लिए कुछ ही दिनों में टीम का चयन होना है. पुजारा की कोशिश टीम में वापसी की होगी. झारखंड 142 रनों पर ढेर हो गई. पुजारा ने शतक जमा सौराष्ट्र का पलड़ा भारी कर दिया.
That moment when @cheteshwar1 reached his 💯👏
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) January 6, 2024
It's been a solid knock so far, laced with 12 fours 👌👌@IDFCFIRSTBank | #RanjiTrophy
Follow the match ▶️ https://t.co/xYOBkksyYt pic.twitter.com/T2KjJGTRrL
उधर देवदत्त पडिक्कल (193 रन) और मनीष पांडे (118 रन) के शानदार शतक लगाया है. पंजाब के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल 24 चौके, चार छक्के लगाए. मुकाबले की बात करें तो एलीट ग्रुप सी मैच के दूसरे दिन शनिवार को स्टंप तक छह विकेट पर 461 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर 309 रन की बढ़त हासिल की. कर्नाटक ने पंजाब को पहले दिन पहली पारी में 152 रन पर समेट दिया था.