AP SSC 10th Result 2026: ये कहना गलत नहीं होगा इस वक्त देशभर में रिजल्ट का समय चल रहा है. हर दिन किसी ना किसी राज्य का बोर्ड रिजल्ट जारी हो रहा है. खबर आ रही है कि अब आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BS3AP) 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे आंध्र प्रदेश एसएससी 2026 का रिजल्ट घोषित करेगा. तेलंगाना के शिक्षा मंत्री लोकेश नारा ने एक्स पर इसकी पुष्टी की है. कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र रिजल्ट लिंक सक्रिय होने के बाद इंडिया डेली वेबसाइट पर एजुकेशन सेक्शन में रिजल्ट को लेकर अपडेट चेक कर सकते हैं.
वो छात्र जो इंटरमीडिए में ए़डमिशन लेने की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह अहम खबर है. वो अपने नंबर के हिसाब से अच्छी सी अच्छी जगह पर आगे की पढ़ाई कर पाएंगे. कक्षा 10 के बाद अन्य शैक्षणिक कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए भी यह बहुत अहम है. शिक्षा मंत्री ने एक्स पर इसके बारे में जानकारी दी है.
🚨The results of SSC Public Examinations, March 2026, will be declared on 30th April at 11:00 AM.🚨
— Lokesh Nara (@naralokesh) April 29, 2026
Students can access their results through:
• SSC Results Portal: https://t.co/jyZPaxqy0B
• Mana Mitra WhatsApp: Send “Hi” to 9552300009
• LEAP Mobile App (for students as well)…
स्टेप-1 आधिकारिक वेबसाइट results.bse.ap.gov.in पर जाएं.
स्टेप-2 आंध्र प्रदेश एसएससी रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें
स्टेप-3 आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें
स्टेप-4 विवरण जमा करें
स्टेप-5 रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें
स्टेप-6 भविष्य में संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें.
स्टेप-7 ऑनलाइन स्कोरकार्ड अस्थायी है. छात्रों को बाद में अपने-अपने विद्यालयों से मूल अंक पुस्तिका प्राप्त करनी चाहिए.
पिछले साल, आंध्र प्रदेश एसएससी के रिजल्ट 23 अप्रैल को घोषित किए गए थे. कुल 6,14,459 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 4,98,585 उत्तीर्ण हुए. कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.14% रहा.
2024 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.64% था. 2023 और 2022 में, रिजल्ट क्रमशः 6 मई और 6 जून को घोषित किए गए थे, जिनमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 72.26% और 64.02% था.
जो छात्र आंध्र प्रदेश एसएससी मार्कशीट की सरकार द्वारा सत्यापित डिजिटल कॉपी प्राप्त करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके डिजिलॉकर का उपयोग कर सकते हैं;