menu-icon
India Daily

New Visa Rules 2026: अब विदेश जाना नहीं होगा इतना आसान, 2026 के नए वीजा नियम ने बदल दिया खेल

2026 के नए वीजा नियमों ने विदेश में पढ़ाई के सपने को थोड़ा चुनौतीपूर्ण बना दिया है. अब भारतीय छात्रों को पहले से ज्यादा प्लानिंग, सही कोर्स चयन और मजबूत फाइनेंशियल तैयारी करनी होगी.

babli
Edited By: Babli Rautela
New Visa Rules 2026: अब विदेश जाना नहीं होगा इतना आसान, 2026 के नए वीजा नियम ने बदल दिया खेल
Courtesy: Social Media

अगर आप विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे हैं, तो अब सिर्फ एडमिशन मिलना ही काफी नहीं है. 2026 में दुनिया भर के देशों ने अपने वीजा नियमों को पूरी तरह बदल दिया है. अब फोकस सिर्फ छात्रों की संख्या बढ़ाने पर नहीं बल्कि ऐसे छात्रों को चुनने पर है जो पढ़ाई के बाद देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दे सकें.  यानी अब विदेश जाना पहले से ज्यादा प्लानिंग और समझदारी मांगता है. एक छोटी सी गलती आपका वीजा रिजेक्ट करवा सकती है. ऐसे में जरूरी है कि आप नए नियमों को अच्छी तरह समझें और उसी हिसाब से अपनी तैयारी करें.

2024 से 2026 के बीच कई देशों ने यह महसूस किया कि बड़ी संख्या में आने वाले छात्र उनके सिस्टम पर दबाव डाल रहे हैं. इसलिए अब उन्होंने क्वालिटी पर फोकस बढ़ा दिया है. अब सिर्फ डिग्री लेना ही मकसद नहीं होना चाहिए. वीजा अधिकारी यह भी देख रहे हैं कि आप पढ़ाई के बाद क्या करेंगे, आपकी स्किल्स क्या हैं और आप देश के लिए कितने उपयोगी साबित हो सकते हैं.

सख्त हुए फाइनेंशियल नियम

नए वीजा नियम 2026 के तहत सबसे बड़ा बदलाव फाइनेंशियल प्रूफ में आया है. अब छात्रों को यह दिखाना होगा कि वे अपनी पढ़ाई और रहने का खर्च खुद उठा सकते हैं. सिर्फ पार्ट टाइम जॉब के भरोसे रहने की सोच अब काम नहीं करेगी. कई देशों ने मिनिमम फंड की लिमिट बढ़ा दी है. इसका मतलब है कि आपको बैंक बैलेंस और फाइनेंशियल प्लानिंग पहले से ज्यादा मजबूत रखनी होगी. अगर आपका फाइनेंशियल प्रोफाइल कमजोर है, तो वीजा रिजेक्शन की संभावना काफी बढ़ जाती है.

एजुकेशन प्रोफाइल पर देना होगा ध्यान

अब सिर्फ पासिंग मार्क्स से काम नहीं चलेगा. कई देशों ने IELTS और PTE जैसे टेस्ट में ज्यादा स्कोर की मांग शुरू कर दी है. इसके अलावा, “Genuine Student” नियम अब बहुत अहम हो गया है. इसका मतलब है कि आपका चुना हुआ कोर्स आपकी पिछली पढ़ाई और करियर प्लान से मेल खाना चाहिए. अगर आपने बिना सोच समझ के कोर्स चुना, तो वीजा रिजेक्ट हो सकता है. यानी अब हर फैसला सोच समझकर लेना जरूरी है.

  •  ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने वीजा फीस बढ़ा दी है और Genuine Student नियम लागू किया है. अब छात्रों को हर साल करीब AUD 29,710 फंड दिखाना होगा.

  •  कनाडा

कनाडा ने SDS फास्ट ट्रैक प्रक्रिया खत्म कर दी है और स्टडी परमिट पर लिमिट लगा दी है. अब छात्रों को CAD 22,895 फाइनेंशियल प्रूफ देना होगा.

  •  यूनाइटेड किंगडम

यूनाइटेड किंगडम ने वीजा फीस और इंग्लिश स्टैंडर्ड बढ़ा दिए हैं. साथ ही, डिपेंडेंट्स पर रोक और पोस्ट स्टडी वर्क में बदलाव की योजना भी बनाई जा रही है.

  •  संयुक्त राज्य अमेरिका

United States ने वीजा इंटरव्यू को और सख्त किया है और नई फीस लागू की है. हालांकि STEM कोर्स करने वालों के लिए काम के मौके अभी भी मजबूत हैं.

  •  जर्मनी

जर्मनी अभी भी किफायती विकल्प बना हुआ है, लेकिन यहां EUR 11,904 का ब्लॉक्ड अकाउंट जरूरी है. साथ ही Opportunity Card के जरिए नौकरी के अवसर भी मिलते हैं.

  •  न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड ने प्रक्रिया आसान की है, लेकिन फंड की जरूरत बढ़ाकर NZD 20,000 कर दी है.