शिमला: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) क्लास 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का ऐलान कब करेगा. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए हैं उनके लिए अहम खबर है. कई रिपोर्ट्स की मानें तो एचपीबीओएसई कक्षा 10 और 12 के रिजल्ट का ऐलान मई में कर सकता है. हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट घोषणा की सही तारीख और समय के संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है.
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर 10वीं और 12वीं के छात्र देख सकेंगे. रिजल्ट देखने के लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे. ध्यान रहे रिजल्ट आप तभी चेक कर पाएंगे जब आपके पास सही जानकारी होगी.
परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट घोषणाओं और अन्य महत्वपूर्ण घोषणाओं के बारे में जानकारी के लिए एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से जाएं.
राज्य भर में कई केंद्रों पर मार्च और अप्रैल 2026 के बीच बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गईं, जिसमें 1.84 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए.
स्टेप 1. सबसे पहले एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: hpbose.org
स्टेप 2. होमपेज पर, हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2025 शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3. एक नया पृष्ठ खुलेगा
स्टेप 4. आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें
स्टेप 5. हिमाचल प्रदेश बोर्ड 2025 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा.
स्टेप 6. अपने परिणाम की पुष्टि करें, उसे सहेजें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें.
स्टेप 1. एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाना होगा.
स्टेप 2. होमपेज पर, हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा10 परिणाम शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3. एक नया पृष्ठ खुलेगा
स्टेप 4. आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें
स्टेप 5. हिमाचल प्रदेश बोर्ड 2026 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा.
स्टेप 6. अपने परिणाम की पुष्टि करें, उसे सहेजें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें.