menu-icon
India Daily

क्रूड ऑयल 8% महंगा, फिर भी कीमतें स्थिर; जानें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के रेट

13 जुलाई 2026 को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में 8% से ज्यादा की तेजी देखी गई. अमेरिका-ईरान तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड महंगा हो गया. ऐसे में लोगों के मन में सवाल था कि भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ेंगे या नहीं.

Shilpa Shrivastava
क्रूड ऑयल 8% महंगा, फिर भी कीमतें स्थिर; जानें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के रेट
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: 13 जुलाई 2026 को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में 8% से ज्यादा की तेजी देखी गई. अमेरिका-ईरान तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड महंगा हो गया. ऐसे में लोगों के मन में सवाल था कि भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ेंगे या नहीं. बता दें कि 14 जुलाई 2026 को सरकारी तेल कंपनियों ने नई कीमतें जारी कर दी हैं. अच्छी खबर है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है.

क्यों नहीं बढ़े दाम?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भले ही कच्चा तेल महंगा हो रहा हो, लेकिन भारतीय तेल कंपनियां फिलहाल कीमतें स्थिर रखे हुए हैं. अगर क्रूड ऑयल लंबे समय तक महंगा रहा तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी करते हैं. इनकीमतों पर अंतरराष्ट्रीय क्रूड की कीमत, डॉलर की दर और स्थानीय टैक्स का असर पड़ता है.

आपके शहर में पेट्रोल के दाम:

शहर कीमत बदलाव
नई दिल्ली ₹102.12 0
कोलकाता ₹113.51 0
मुंबई ₹111.21 0
चेन्नई ₹107.76 -1.69
गुड़गांव ₹102.97 0
नोएडा ₹101.96 0
बेंगलुरु ₹110.82 -0.43
भुवनेश्वर ₹108.97 -0.25
चंडीगढ़ ₹101.54 0
हैदराबाद ₹115.69 -0.04
जयपुर ₹113.19 0.5
लखनऊ ₹101.86 0.27
पटना ₹113.37 0
तिरुवनंतपुरम ₹115.49 0.71

आपके शहर में डीजल के दाम:

शहर कीमत बदलाव
नई दिल्ली ₹95.20 0
कोलकाता ₹99.82 0
मुंबई ₹97.83 0
चेन्नई ₹99.55 -1.71
गुड़गांव ₹95.64 0
नोएडा ₹95.44 0
बेंगलुरु ₹98.77 -0.37
भुवनेश्वर ₹100.68 -0.24
चंडीगढ़ ₹89.47 0
हैदराबाद ₹103.82 0
जयपुर ₹98.25 0.47
लखनऊ ₹95.36 0.3
पटना ₹99.36 0
तिरुवनंतपुरम ₹104.40 0.77