मल्टीबैगर शेयर को पहचानना इतना आसान नहीं होता, लेकिन जिस किसी के हाथ ये शेयर लग जाता है उसकी किमस्त चमक जाती है और वह रातों-रात करोड़पति की लिस्ट में आ जाता है. आज हम आपको ऐसे ही एक शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने लोगों को मालामाल कर दिया है. मात्र 5 साल में इस शेयर ने लोगों को करोड़पति बना दिया है. जी हां, हम बात कर रहे हैं Cupid Limited Share शेयर की.
कंडोम और सेक्सुअल वेलनेस के प्रोडक्ट बनाने वाली इस कंपनी ने बेहद कम समय में लोगों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. मात्र पांच साल में Cupid Share ने 14077% का रिटर्न दिया है. 22 अक्तूबर 2021 को इसके एक शेयर की कीमत 2.25 रुपए थी जो 22 अक्टूबर 2026 को 319 रुपए पहुंच गई.
शेयर ने पांच सालों में निवेशकों को कितना कमाकर दिया? इसकी गणना करने पर पता चलता है कि अगर किसी ने उस समय इस शेयर में 1 लाख रुपए लगाया होता तो आज उसके पास 1,41,77,000 रुपए होते. यानि वह करोड़पति बन गया होता.
लोगों के लिए पैसा छापने की मशीन बन चुके इस शेयर में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली. 6.3% की गिरावट के साथ यह 319 पर बंद हुआ. हालिया गिरावट के बाद भी यह शेयर बीते एक महीने में 24% चढ़ चुका है. क्यूपिड कंपनी का मार्केट शेयर 43,040 करोड़ रुपए है.
बता दें कि क्यूपिड लिमिटेड मुख्य रूप से मेल और फीमेल कंडोम बनाने वाली प्रमुख कंपनी है. इसके अलावा कंपनी वॉटर-बेस्ड ल्यूब्रिकेंट्स, IVD किट्स और FMCG वेलनेस उत्पादों का निर्माण करने वाली भारत की एक प्रमुख कंपनी है.