कैसे मिल सकता है सबसे सस्ता लोन?
गोल्ड लोन है सबसे आसान विकल्प
घर में रखा सोना गिरवी रखकर 8 से 10 प्रतिशत ब्याज दर पर आसानी से लोन लिया जा सकता है.
PPF और LIC से भी मिल सकता है लोन
पीपीएफ खाता या एलआईसी पॉलिसी होने पर सरेंडर वैल्यू के आधार पर कम ब्याज में लोन मिल सकता है.
FD पर भी मिलता है लोन
बैंक आपकी फिक्स्ड डिपॉजिट की राशि का करीब 90 प्रतिशत तक लोन देते हैं और ब्याज भी कम होता है.
गिरवी रखने के लिए कुछ नहीं?
ऐसी स्थिति में भी कई डिजिटल विकल्प मौजूद हैं, जिनसे छोटी रकम का लोन लिया जा सकता है.
Buy Now Pay Later का फायदा
कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जरूरत के समय क्रेडिट लिमिट देते हैं. समय पर भुगतान करने पर अतिरिक्त ब्याज से भी बचा जा सकता है.
आधार और पैन पर भी मिल सकता है लोन
कुछ फिनटेक ऐप आधार या पैन के जरिए छोटी रकम का त्वरित लोन उपलब्ध कराते हैं.
सैलरी के आधार पर तुरंत लोन
नियमित आय वाले लोगों को कुछ ऐप वेतन के आधार पर कम समय में छोटा लोन उपलब्ध करा देते हैं.