menu-icon
India Daily

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी, बाहर निकलने से पहले करें चेक

देशभर में आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी, बाहर निकलने से पहले करें चेक
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए आज राहत की खबर है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हलचल के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मंगलवार सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. देश में मई के बाद से ईंधन के दाम लगातार स्थिर बने हुए हैं.

कच्चे तेल के बाजार में हालांकि बीते कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. ब्रेंट क्रूड करीब 3.4 फीसदी टूटकर 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया था. अमेरिकी WTI क्रूड में भी करीब 4.5 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई थी. अब कच्चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी आई है, लेकिन इसका असर फिलहाल भारतीय पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ा है.

किस शहर में कितना महंगा मिल रहा है पेट्रोल?

आज देश में सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में मिल रहा है. यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 118.34 रुपये है, जबकि डीजल 106.06 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. इसके उलट देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 88.66 रुपये प्रति लीटर है. वहां डीजल की कीमत 84.56 रुपये प्रति लीटर बताई गई है.

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल का क्या है रेट?

राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है. चित्तूर की तुलना करें तो वहां पेट्रोल 16.22 रुपये और डीजल 10.86 रुपये प्रति लीटर महंगा है. वहीं पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल दिल्ली के मुकाबले 13.46 रुपये और डीजल 10.64 रुपये प्रति लीटर सस्ता मिल रहा है.

सोमवार को अचानक क्यों गिरा कच्चे तेल का भाव?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट की वजह कई संकेत रहे. सऊदी अरब से तेल की सप्लाई बढ़ने की संभावना और ईरान युद्ध को लेकर कूटनीतिक बातचीत की उम्मीद ने बाजार पर असर डाला. इसके चलते ब्रेंट क्रूड लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरा और करीब 3.4 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ.

WTI क्रूड में भी आई बड़ी गिरावट

अमेरिकी WTI क्रूड की कीमत में भी सोमवार को करीब 4.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. कच्चे तेल की कीमतों में यह उतार-चढ़ाव ऐसे समय में देखने को मिला है, जब ब्रेंट क्रूड अभी भी 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है. हालांकि, घरेलू स्तर पर तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.