Petrol-Diesel Price: पेट्रोल पंप पर गाड़ी की टंकी भरवाते समय हर किसी की नजर मीटर पर चढ़ते आंकड़ों पर रहती है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की खबर आम लोगों के लिए राहत की उम्मीद लेकर आई है. ब्रेंट क्रूड का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंच गया है, लेकिन इसका फायदा फिलहाल भारतीय वाहन चालकों को नहीं मिला है. देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. नोएडा में भी पेट्रोल का भाव 102.12 रुपये है, जबकि डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. यहां प्रीमियम XP95 पेट्रोल की कीमत 110.68 रुपये है. गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपये और डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर है. फरीदाबाद में दोनों के भाव क्रमशः 103.28 और 95.94 रुपये हैं.
चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.51 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. यहां XP95 की कीमत 110.28 रुपये और XG की 94.65 रुपये है. देहरादून में पेट्रोल 100.55 रुपये और डीजल 95.93 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, शिमला में पेट्रोल के लिए 103.25 रुपये और डीजल के लिए 95.21 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं. शिमला में XP95 का भाव 111.90 रुपये है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 101.89 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल का भाव 112.69 रुपये और डीजल का 97.78 रुपये है. झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल 105.26 रुपये और डीजल 100.49 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. इन शहरों में भी 8 नवंबर को कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 114.57 रुपये और डीजल 99.64 रुपये प्रति लीटर है. यहां प्रीमियम XP95 पेट्रोल 123.88 रुपये और XG 104.90 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत 113.37 रुपये और डीजल की 99.36 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है.
भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से कच्चे तेल के रूप में आयात करता है. इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है. ब्रेंट क्रूड का 117 डॉलर से गिरकर 98.32 डॉलर प्रति बैरल पर आना राहत की खबर है. हालांकि, इस गिरावट के बावजूद तेल कंपनियों ने फिलहाल घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के खुदरा दाम नहीं घटाए हैं.