Petrol-Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने 18 फरवरी 2025 के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. हालांकि, इस बार भी आम लोगों को कोई राहत नहीं मिली है, क्योंकि पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पिछली बार मार्च 2024 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ था, लेकिन उसके बाद से अब तक कीमतें जस की तस बनी हुई हैं.
तेल कंपनियों ने 14 मार्च 2024 को आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की कमी की थी. लेकिन उसके बाद से लगातार 11 महीने से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
---|---|---|
दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
मुंबई | 103.44 | 89.97 |
कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
चेन्नई | 100.85 | 92.44 |
बेंगलुरु | 102.86 | 88.94 |
लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
नोएडा | 94.87 | 88.01 |
गुरुग्राम | 95.19 | 88.05 |
चंडीगढ़ | 94.24 | 82.40 |
पटना | 105.18 | 92.04 |
सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी करती हैं. अगर कीमतों में कोई बदलाव होता है, तो उसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. अगर दाम स्थिर रहते हैं, तो भी नई लिस्ट जारी की जाती है.
अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें जानना चाहते हैं, तो इसे घर बैठे आसानी से चेक कर सकते हैं.
ऑनलाइन वेबसाइट से: सरकारी तेल कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ताजा रेट देख सकते हैं.
SMS से: इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहक RSP <शहर कोड> लिखकर 9224992249 पर भेजें.
बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP <शहर कोड> लिखकर 9223112222 पर भेजें.