menu-icon
India Daily

Petrol Diesel Price Today: कीमत बढ़ने के एक दिन बाद आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल की कीमत, यहां चेक करें रेट

यल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा पूरे भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को हाल ही में बढ़ाया गया है. 16 मई, 2026 तक, ज्यादातर बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल पर करीब 3 रुपये प्रति लीटर की इजाफा किया है.

Shilpa Shrivastava
Petrol Diesel Price Today: कीमत बढ़ने के एक दिन बाद आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल की कीमत, यहां चेक करें रेट
Courtesy: Pinterest

Petrol Diesel Price Today: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा पूरे भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को हाल ही में बढ़ाया गया है. 16 मई, 2026 तक, ज्यादातर बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल पर करीब 3 रुपये प्रति लीटर की इजाफा किया है. बता दें कि यह बढ़ोतरी ग्लोबल कच्चे तेल की कीमत में आए उतार-चढ़ाव के चलते हुई है. दिल्ली में, पेट्रोल की कीमत अब लगभग ₹97.77 प्रति लीटर है. वहीं, डीजल की कीमत लगभग ₹90.67 प्रति लीटर है. कोलकाता और चेन्नई जैसे अन्य बड़े शहरों में भी कीमत को बढ़ा दिया गया है. 

कीमतों में इस बदलाव का मुख्य कारण इंटरनेशनल क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतें हैं. सप्लाई संबंधी चिंताओं और गर्मियों के मौसम में बढ़ी हुई मांग के कारण ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. विशेषज्ञों का मानना ​​है कि ईरान और अमेरिका के बीच हालिया संघर्ष ने तेल बाजारों पर और दबाव डाला है, जिसके चलते भारतीय तेल कंपनियों को बढ़ी हुई लागत का बोझ उपभोक्ताओं पर डालना पड़ा है.

क्या हैं आपके शहर के पेट्रोल के रेट:

शहर कीमत बदलाव
नई दिल्ली ₹97.77 0
कोलकाता ₹108.74 0.04
मुंबई ₹106.68 0
चेन्नई ₹103.67 0
गुड़गांव ₹98.42 -0.05
नोएडा ₹97.97 0.19
बेंगलुरु ₹106.17 -0.04
भुवनेश्वर ₹104.16 -0.03
चंडीगढ़ ₹97.27 0
हैदराबाद ₹110.85 -0.04
जयपुर ₹107.75 -0.22
लखनऊ ₹97.39 -0.16
पटना ₹109.06 0.51
तिरुवनंतपुरम ₹110.68 0.1

क्या हैं आपके शहर के डीजल के रेट:

शहर कीमत बदलाव
नई दिल्ली ₹90.67 0
कोलकाता ₹95.13 0
मुंबई ₹93.14 0
चेन्नई ₹95.25 0
गुड़गांव ₹90.89 -0.05
नोएडा ₹91.20 0.18
बेंगलुरु ₹94.10 0
भुवनेश्वर ₹95.71 -0.03
चंडीगढ़ ₹85.25 0
हैदराबाद ₹98.96 0
जयपुर ₹93.03 -0.2
लखनऊ ₹90.69 -0.13
पटना ₹95.10 0.47
तिरुवनंतपुरम ₹99.45 0.1

अपने शहर की कीमत कैसे जानें?

आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्या है, अगर आप ये जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए तरीकों से चेक कर सकते हैं. 

  • इंडियन ऑयल ग्राहक: अपने मोबाइल से लिखें – RSP <डीलर कोड> और भेजें 92249 92249 पर.

  • BPCL ग्राहक: लिखें – RSP <डीलर कोड> और भेजें 92231 12222 पर.

डीलर कोड आपको पेट्रोल पंप पर या संबंधित कंपनी की वेबसाइट पर मिल जाएगा.