menu-icon
India Daily

52 की उम्र में भी इतनी फिट कैसे हैं मलाइका अरोड़ा? योग से लेकर डाइट तक जानें उनका फिटनेस मंत्र

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का आज 53वां जन्मदिन है. इस उम्र में भी उनकी फिटनेस की दुनिया दीवानी है. उनकी फिटनेस के पीछे कोई रातोंरात होने वाला बदलाव नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही मेहनत और नियमित दिनचर्या है.

Shilpa Shrivastava
52 की उम्र में भी इतनी फिट कैसे हैं मलाइका अरोड़ा? योग से लेकर डाइट तक जानें उनका फिटनेस मंत्र
Courtesy: ChatGPT AI

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का आज 53वां जन्मदिन है. इस उम्र में भी उनकी फिटनेस की दुनिया दीवानी है. उनकी फिटनेस के पीछे कोई रातोंरात होने वाला बदलाव नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही मेहनत और नियमित दिनचर्या है. मलाइका की फिटनेस का सबसे बड़ा मंत्र योग है. इसके साथ ही एक्सरसाइज और खानपान में बैलेंस भी एक जरिया है उनकी फिटनेस का. चलिए जानते हैं कि वो कैसे खुद को इतना फिट रखती हैं.

1. योग है फिटनेस का राज:

मलाइका अरोड़ा की फिटनेस दिनचर्या में योग की अहम भूमिका है. वह योग को केवल तनाव दूर करने का तरीका नहीं, बल्कि शरीर को मजबूत और फ्लैक्सिबल बनाने का जरिया भी मानती हैं. लगातार योग करने से शरीर में बैलेंस बना रहता है. साथ ही मांसपेशियों को एक्टिव रखने में भी मदद मिलती है.

2. योग के साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग:

योग के अलावा मलाइका स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी करती हैं. इस तरह की एक्सरसाइज मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर को सही शेप में रखने में मदद करती है. योग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का कॉमबिनेशन शरीर की स्ट्रेंथ, फ्लैक्सिबलिटी और बैलेंस बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है.

3. इंटरमिटेंट फास्टिंग पर भी ध्यान:

रिपोर्ट्स के अनुसार, मलाइका अरोड़ा का खानपान एक एक तय समय के अनुसार होता है. उनका खाने का समय दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक रहता है. इस तरह की दिनचर्या को इंटरमिटेंट फास्टिंग कहा जाता है, जिसमें खाने और फास्ट के लिए अलग-अलग समय तय किया जाता है. हालांकि, यह तरीका हर व्यक्ति के लिए सही हो, यह जरूरी नहीं है.

4. डाइट में बैलेंस को देती हैं महत्व:

मलाइका की फिटनेस का एक अहम हिस्सा संतुलित खानपान भी है. शरीर को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त पोषण लेना बेहद जरूरी है. प्रोटीन, फल, सब्जियां और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ शरीर की जरूरतों को पूरा करने में मदद करते हैं. बहुत ज्यादा खाने पर रोक लगाने के बजाय सही मात्रा और पोषण पर ध्यान देना बेहतर माना जाता है.

5. नियमितता है फिटनेस का असली मंत्र:

मलाइका अरोड़ा की फिटनेस दिनचर्या से यह सीख मिलती है कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित एक्सरसाइज, सही खानपान और आराम जरूरी हैं. बार-बार नए फिटनेस ट्रेंड अपनाने के बजाय अपनी दिनचर्या में नियमितता बनाए रखना ज्यादा उपयोगी हो सकता है.