menu-icon
India Daily

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर लगाया विंडफॉल टैक्स

रिपोर्ट के मुताबिक, पेट्रोल के निर्यात पर 3 रुपए प्रतिलीटर के हिसाब से विंडफॉल टैक्स लगाया गया हैं. वहीं डीजल पर लेवी घटाकर 16.5 रुपए प्रति लीटर किया गया है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर लगाया विंडफॉल टैक्स
Courtesy: pinterest

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करने के बाद मोदी सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स लगाने का ऐलान कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, पेट्रोल के निर्यात पर 3 रुपए प्रतिलीटर के हिसाब से विंडफॉल टैक्स लगाया गया हैं. वहीं डीजल पर लेवी घटाकर 16.5 रुपए प्रति लीटर किया गया है. इसके अलावा विमानन टर्बाइन ईंधन (ATF) पर लेवी में 16 रुपए प्रति लीटर की कमी की है. बदली हुई दरें शनिवार 16 मई से लागू होंगी.

वित्र मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर लगने वाला सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर सेस शून्य रहेगा. वहीं घरेलू खपत पर स्वीकृत पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा शुल्क दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पश्चिम एशिया संकट की शुरुआत के बाद पहली बार पेट्रोल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) लगाया गया है. वहीं डीजल के निर्यात पर ड्यूटी 23 रुपए से घटाकर 16.5 रुपए प्रति लीटर की गई है. वहीं एटीएफ के निर्यात पर ड्यूटी 33 रुपए से घटाकर 16 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है.

सरकार ने 26 मार्च को डीजल पर 21.5 रुपए प्रति लीटर और एटीएफ पर 29.5 रुपए प्रति लीटर का निर्यात शुल्क लगाया था. 11 अप्रैल को हुई समीक्षा में शुल्क बढ़ाकर क्रमश: 55.5 रुपए प्रति लीटर और 42 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया जिसे बाद में 30 अप्रैल को हुई समीक्षा में घाटकर क्रमश: 23 रुपए प्रति लीटर और 33 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया.

बता दें कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच घरेलू ईंधन की उपलब्धता बढ़ाने और निर्यातकों को वैश्विक स्तर पर अधिक कीमतों से अत्यधिक लाभ उठाने से रोकने के लिए विंडफॉल टैक्स लगाया गया है.