menu-icon
India Daily

'करोड़पति बनना है तो पहले...', अमेजन के मालिक जेफ बेजोस ने युवाओं को दी बेजोड़ सलाह

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने युवाओं को बड़ा और चौंकाने वाला सुझाव दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर आप एक सफल उद्यमी बनना चाहते हैं तो पहले McDonald’s में काम कीजिए.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
'करोड़पति बनना है तो पहले...', अमेजन के मालिक जेफ बेजोस ने युवाओं को दी बेजोड़ सलाह
Courtesy: social media

Jeff Bezos: आज जब ज्यादातर युवा बिना किसी अनुभव के सीधे स्टार्टअप की दुनिया में कूद पड़ते हैं, जेफ बेजोस का सुझाव एक ठहराव और आत्ममंथन का मौका देता है. बेजोस का मानना है कि तेजी से सफलता पाने की चाह में Gen Z पीढ़ी बुनियादी कौशलों से दूर जा रही है.

उन्होंने कहा कि असली बिजनेस समझने के लिए पहले ऐसी जगह काम करना जरूरी है, जहां मेहनत, अनुशासन और ग्राहक सेवा का असली अर्थ समझ में आए और इसके लिए McDonald’s जैसी जगहें सबसे बेहतर हैं.

McDonald’s सिखाता है जिम्मेदारी और अनुशासन

बेजोस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं हमेशा युवाओं से कहता हूं जाओ, McDonald’s में काम करो. वहां आप जिम्मेदारी सीखते हो, समय पर पहुंचना सीखते हो, और सबसे जरूरी लोगों से कैसे डील करना है, यह सीखते हो.'

उनका मानना है कि ये गुण किसी भी बड़ी कंपनी या स्टार्टअप के लिए आधारशिला हैं. बेजोस खुद जानते हैं कि छोटे कामों से शुरू होकर कैसे बड़ी ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है, क्योंकि उन्होंने भी Amazon की शुरुआत एक गैराज से की थी.

'फ्राई स्टेशन से लेकर फॉर्च्यून तक'

बेजोस ने उदाहरण देते हुए कहा कि 'फ्राई स्टेशन' जैसे शुरुआती काम भी सिखाते हैं कि दबाव में काम कैसे करना है. यह अनुभव युवा दिमागों में धैर्य और लचीलापन पैदा करता है. बेजोस के मुताबिक, ऐसी छोटी जिम्मेदारियां ही लंबी सफलता का रास्ता तैयार करती हैं. उनका मानना है कि हर युवा को पहले यह सीखना चाहिए कि 'दुनिया चलती कैसे है', फिर अपने बिजनेस का सपना देखना चाहिए.

'Gen Z भूल रही है असली मेहनत का सबक'

बेजोस का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तुरंत फेम और पैसे पाने की दौड़ तेज हो चुकी है. TikTok, YouTube या स्टार्टअप कल्चर ने युवाओं को 'जल्दी अमीर बनने' की सोच दी है.

लेकिन बेजोस के मुताबिक, सफलता की असली कुंजी मेहनत और निरंतरता में छिपी है. उन्होंने कहा कि डिजिटल दुनिया आपको लाइक्स दे सकती है, लेकिन असली दुनिया आपको स्किल देती है और यही स्किल बिजनेस को टिकाऊ बनाती है.

'थ्योरी नहीं, असली दुनिया सिखाती है सबक'

बेजोस ने यह भी कहा कि McDonald’s जैसी जगहों पर काम करना किसी क्लासरूम से ज्यादा सिखाता है. उन्होंने कहा 'आपको वहां ग्राहक की झुंझलाहट, टीमवर्क, और समय प्रबंधन जैसे सबक मिलते हैं जो किसी किताब में नहीं मिलते'. उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि कंपनी शुरू करने की जल्दी न करें. पहले दुनिया को समझें, फिर बिजनेस में उतरें.