menu-icon
India Daily

Gold and Silver Rate: सोना-चांदी के भाव में गिरावट! फटाफट चेक करें आपके शहर में कितना हुआ सस्ता

भारत में सोना और चांदी की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं, और यह बदलाव कई वजहों पर निर्भर करता है. सबसे अहम भूमिका अंतरराष्ट्रीय बाजार की होती है, खासकर लंदन बुलियन मार्केट और अमेरिका के COMEX की. वहां के भाव को ही भारत में रेफरेंस के रूप में लिया जाता है

auth-image
Edited By: Reepu Kumari
Gold and Silver Rate
Courtesy: Pinterest

Gold and Silver Rate: मंगलवार सुबह एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 99,623 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं चांदी की कीमत भी गिरकर 1,14,050 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है. लगातार बदलते दामों ने ग्राहकों और निवेशकों दोनों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

जानकारी के अनुसार, सोने के भावों में भी हलचल देखने को मिल रही है. शादी-ब्याह के सीजन और निवेश के लिहाज से सोने-चांदी की कीमतों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार और रुपये की मजबूती या कमजोरी के चलते दामों में और उतार-चढ़ाव संभव है.

भारत में सोने का रेट

शहर आज 24K 22K आज आज 18K
चेन्नई ₹10,117 ₹9,274 ₹7,669
मुंबई ₹10,117 ₹9,274 ₹7,588
दिल्ली ₹10,132 ₹9,289 ₹7,600
कोलकाता ₹10,117 ₹9,274 ₹7,588
बैंगलोर ₹10,117 ₹9,274 ₹7,588
हैदराबाद ₹10,117 ₹9,274 ₹7,588
केरल ₹10,117 ₹9,274 ₹7,588
पुणे ₹10,117 ₹9,274 ₹7,588
वडोदरा ₹10,122 ₹9,279 ₹7,592
अहमदाबाद ₹10,122 ₹9,279 ₹7,592
जयपुर ₹10,132 ₹9,289 ₹7,600
लखनऊ ₹10,132 ₹9,289 ₹7,600
कोयंबटूर ₹10,117 ₹9,274 ₹7,669
मदुरै ₹10,117 ₹9,274 ₹7,669
विजयवाड़ा ₹10,117 ₹9,274 ₹7,588
पटना ₹10,122 ₹9,279 ₹7,592
नागपुर ₹10,117 ₹9,274 ₹7,588
चंडीगढ़ ₹10,132 ₹9,289 ₹7,600
सूरत ₹10,122 ₹9,279 ₹7,592
भुवनेश्वर ₹10,117 ₹9,274 ₹7,588
मंगलौर ₹10,117 ₹9,274 ₹7,588
विशाखापत्तनम ₹10,117 ₹9,274 ₹7,588
नासिक ₹10,120 ₹9,277 ₹7,591
मैसूर ₹10,117 ₹9,274 ₹7,588
सलेम ₹10,117 ₹9,274 ₹7,669
राजकोट ₹10,122 ₹9,279 ₹7,592
त्रिची ₹10,117 ₹9,274 ₹7,669
अयोध्या ₹10,132 ₹9,289 ₹7,600
कटक ₹10,117 ₹9,274 ₹7,588
दावनगेरे ₹10,117 ₹9,274 ₹7,588

भारत में सिल्वर का रेट

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
चेन्नई ₹1,271 ₹12,710 ₹1,27,100
मुंबई ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
दिल्ली ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
कोलकाता ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
बैंगलोर ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
हैदराबाद ₹1,271 ₹12,710 ₹1,27,100
केरल ₹1,271 ₹12,710 ₹1,27,100
पुणे ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
वडोदरा ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
अहमदाबाद ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
जयपुर ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
लखनऊ ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
कोयंबटूर ₹1,271 ₹12,710 ₹1,27,100
मदुरै ₹1,271 ₹12,710 ₹1,27,100
विजयवाड़ा ₹1,271 ₹12,710 ₹1,27,100
पटना ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
नागपुर ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
चंडीगढ़ ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
सूरत ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
भुवनेश्वर ₹1,271 ₹12,710 ₹1,27,100

भारत में कैसे तय होती है सोना और चांदी की कीमत?

भारत में सोना और चांदी की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं, और यह बदलाव कई वजहों पर निर्भर करता है. सबसे अहम भूमिका अंतरराष्ट्रीय बाजार की होती है, खासकर लंदन बुलियन मार्केट और अमेरिका के COMEX की. वहां के भाव को ही भारत में रेफरेंस के रूप में लिया जाता है. इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति भी कीमतों को प्रभावित करती है.अगर रुपया कमजोर होता है, तो आयात महंगा पड़ता है और सोने की कीमत बढ़ जाती है.

इसके अलावा भारत सरकार द्वारा लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, जीएसटी और अन्य टैक्स भी फाइनल रेट में शामिल होते हैं. देश की प्रमुख संस्था IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) रोजाना सुबह और दोपहर में ज्वैलर्स से रेट लेकर औसत भाव तय करती है. इसी आधार पर देशभर में रेट फिक्स होता है.साथ ही MCX यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर होने वाला वायदा कारोबार और त्योहारी मांग भी सोने-चांदी की कीमतों को ऊपर-नीचे करता है.