Gold and Silver Price: देशभर के सर्राफा बाजारों में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में हलचल देखने को मिली. पिछले कारोबारी दिन की तुलना में आज सोने में मामूली गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी ने नया ऑल-टाइम हाई बनाया है.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार —
| शुद्धता | आज सुबह का रेट |
|---|---|
| सोना 24 कैरेट | ₹1,21,525 प्रति 10 ग्राम |
| सोना 23 कैरेट | ₹1,21,038 प्रति 10 ग्राम |
| सोना 22 कैरेट | ₹1,11,317 प्रति 10 ग्राम |
| सोना 18 कैरेट | ₹91,144 प्रति 10 ग्राम |
| सोना 14 कैरेट | ₹71,092 प्रति 10 ग्राम |
| चांदी 999 शुद्धता | ₹1,64,500 प्रति किलोग्राम |
दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव ₹1,71,500 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.
अखिल भारतीय सर्राफा संघ (AISC) के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में सोना ₹600 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ. '99.9% (24 कैरेट) और 99.5% (23 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमतें घटकर क्रमशः ₹1,26,000 और ₹1,25,400 प्रति 10 ग्राम रह गईं.' वहीं, चांदी की कीमत 8,500 रुपये उछलकर ₹1,71,500 प्रति किलोग्राम हो गई, जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है. पिछले तीन कारोबारी दिनों में चांदी की कीमतों में करीब ₹17,500 प्रति किलोग्राम का उछाल देखा गया है.
वैश्विक बाजारों में भी कीमती धातुओं की चमक बरकरार है.
गुरुवार को चांदी पहली बार $51 प्रति औंस के स्तर को पार कर चुकी थी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में यह बढ़त निवेशकों की बढ़ती मांग और डॉलर की कमजोरी की वजह से आई है.