menu-icon
India Daily

BAJAJ NEW BIKE : धूम मचाने आ रहा है BAJAJ PULSAR का नया अवतार, लुक देखते ही हो जाएगा प्यार

BAJAJ NEW BIKE : भारत की दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी Bajaj Auto जल्द ही बाजार में पल्सर का नया मॉडल लॉन्च करने वाली है. इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी व नई एलईडी डीआरएल जैसे फीचर्स दिए जाएंगे. 

India Daily Live
BAJAJ NEW BIKE : धूम मचाने आ रहा है BAJAJ PULSAR का नया अवतार, लुक देखते ही हो जाएगा प्यार

BAJAJ NEW BIKE :  BAJAJ  AUTO जल्द ही मार्केट में कई मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी में है. अभी कंपनी ने पल्सर सीरीज की नई अपडेटेड NS160 और NS200 बाइक्स को लॉन्च किया था. अब इनका अपडेटेड वर्जन NS400 लॉन्च होने वाला है. इस में कस्मर्स को डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी व नई एलईडी डीआरएल जैसे फीचर्स दिए जाएंगे.  

सूत्रों की मानें तो इन बाइक्स से पहले कंपनी अपनी पहली CNG से चलने वाली बाइक लॉन्च करने की भी तैयारी कर रही है. हालांकि पल्सर ने लॉन्चिंग से अबतक बाजार में एक छत्र राज किया है. पल्सर की सारी सीरीज ग्राहकों की पसंद बनी हैं. 

इस माह में हो सकती है लॉन्च

बजाज के मैनेजिंग डॉयरेक्टर राजीव बजाज ने सितंबर 2023 में एक इंटरव्यू के दौरान पल्सर NS400 की लॉन्चिंग को कंफर्म किया था. यह बाइक अप्रैल 2024 में लॉन्च हो सकती है.अपकमिंग पल्सर NS सीरीज में कस्मर्स को मॉर्डन टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी. इस बाइक में आपको 373.2 cc लिक्विड-कूल्ड इंजन देखने को मिल सकता है. यह डोमिनार 400a दिया गया था.इसके साथ ही बाइक लेटेस्ट 399सीसी के इंजन के साथ भी आ सकती है.  

इतनी हो सकती है कीमत

इस बाइक का एक्स शोरूम प्राइस 2 लाख रूपये तक हो सकता है. अपकमिंग पल्सर के पावरट्रेन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन के लैस किया गया है. इसमें आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ऑल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी डे टाइम रनिंग लाइट्स, एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेललैंप क्लस्टर, एलईडी टर्न सिग्नल, स्प्लिट सीट, स्प्लिट ग्रैब रेल, स्प्लिट हैंडलबार सेटअप और स्पोर्टी एर्गोनॉमिक्स दिए जाने की संभावना है.