menu-icon
India Daily

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि की रात जरूर करें ये 5 काम, दुख होंगे दूर और बन जाएंगे धनवान

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि की रात को काफी महत्वपपूर्ण माना गया है. माना जाता है कि इस दिन देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था. इस रात्रि किए गए उपाय बेहद अचूक होते हैं. अगर आप धनवान बनना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि की रात इस 5 कामों को अवश्य कर लें.

India Daily Live
Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि की रात जरूर करें ये 5 काम, दुख होंगे दूर और बन जाएंगे धनवान

Mahashivratri 2024: साल 2024 में महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च को मनाया जा रहा है. इस दिन की रात 09:57 से महाशिवरात्रि की शुरुआत हो रही है. शिवपुराण के अनुसार शिवरात्रि का दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को समर्पित होता है. इस दिन की रात्रि बेहद ही खास होती है. मान्यता है कि शिवरात्रि की रात्रि पर किए गए उपाय काफी अचूक होते हैं. 

भगवान शिव व्यक्ति को वो सबकुछ प्रदान कर सकते हैं, जो विधाता ने उसके भाग्य में भी नहीं लिखा होता है. भोलेनाथ बेहद दयालु हैं. वे सिर्फ नाम जपने मात्र से भी भक्तों की हर मनोकामना को पूरी कर देते हैं. मान्यता है कि शिवरात्रि की रात भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था. इस कारण शिवरात्रि की रात्रि कुछ आसान से उपायों को करने से जीवन में चल रही हर समस्या का अंत होता है और व्यक्ति धनवान हो जाते है. 

शिवरात्रि की रात करें ये उपाय 

  1. इस दिन घर में पारद शिवलिंग की स्थापना शाम के समय पर करें. इस बात का ध्यान रखें कि शिवलिंग आपके अंगूठे के पहले पोर से बड़ा नहीं होना चाहिए. इसके बाद इस शिवलिंग का विधिवत पूजन करें. 
  2. महाशिवरात्रि का शाम को किसी जरूरतमंद सुहागिन स्त्री को सुहाग की सामग्री दान में दें. इस दान को आपको गुप्त रखना है. 
  3. किसी भी प्रकार की समस्या के निदान के लिए महाशिवरात्रि की रात शिव मंदिर में 11 देसी घी के दीपक जलाएं. इसके बाद वहां पर खड़े होकर मन ही मन ओम नमः शिवाय का जाप करें. इससे व्यक्ति धनवान होता है और जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं. 
  4. महाशिवरात्रि की रात भगवान शिव को शमी पत्र या फिर रुद्राक्ष अर्पित करें. यह उपाय आपके जीवन की सभी परेशानियों का अंत कर देगा. 
  5. महाशिवरात्रि की रात जागरण करें. इस रात्रि का शिव सहस्त्रनाम का पाठ करें. इसके साथ ही शिव विवाह की कथा और शिव पुराण का भी पाठ करें. इसके साथ ही भजन-कीर्तन भी करें. 

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.