महाशिवरात्रि की रात राशि के अनुसार करें ये उपाय, चमक जाएगा आपका भाग्य


India Daily Live
08 Mar 2024

मेष राशि

    मेष राशि वालों को महाशिवरात्रि की रात भगवान शिव को लाल पुष्प और जल में गुड़ मिलाकर अर्पित करना चाहिए.

वृषभ राशि

    इस राशि वाालों को आज की रात्रि भगवान शिव का दही से अभिषेक करना चाहिए. दही के बाद भोलेनाथ को जल भी अर्पित करें.

मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों को भगवान भोलेनाथ को बिल्व पत्र अर्पित करने चाहिए. इसके साथ ही गन्ने के रस से बाबा का अभिषेक भी करें.

कर्क राशि

    कर्क राशि वालों के दूध में जल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए और रुद्राष्टक का पाठ करना चाहिए.

सिंह राशि

    शिवरात्रि के दिन गन्ने के रस और शुद्ध जल से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें.

कन्या राशि

    आज की रात भगवान शिव को आक, धतूरा, भांग अर्पित करें.

तुला राशि

    भगवान शिव को चंदन का इत्र अर्पित करें.

वृश्चिक राशि

    इस राशि के लोग भोलेनाथ का पंचामृत से अभिषेक करें. इसके साथ ही हरे फल और बिल्व पत्र अर्पित करें.

धनु राशि

    भगवान शिव के मंदिर में जाकर घी का दीपक जलाएं और गंगाजल में केसर मिलाकर भोलेनाथ का अभिषेक करें.

मकर राशि

    इस राशि वालों को जल में काले तिल मिलाकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित करना चाहिए.

कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों को शिवलिंग का जल से अभिषेक करना चाहिए. इसके साथ ही बिल्वपत्र अर्पित करने चाहिए.

मीन राशि

    मीन राशि वालों को भगवान शिव का जल से अभिषेक करने के साथ ही सफेद चंदन से अभिषेक भी करना चाहिए.

More Stories