menu-icon
India Daily

Mahashivratri 2024 : महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 7 काम, हो सकता है भारी नुकसान

Mahashivratri 2024 : फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी की समाप्ति व चतुर्दशी की शुरुआत में महाशिवरात्रि मनाई जाती है. इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का पूजन विशेष रूप से फलदाई होता है. इस दिन कुछ कामों को करने की मनाही होती है. माना जाता है कि इन कामों को करने से भगवान शिव क्रोधित हो सकते हैं. 

India Daily Live
Mahashivratri 2024 : महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 7 काम, हो सकता है भारी नुकसान
Courtesy: pexels

Mahashivratri 2024 : फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी की संधि पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव ने माता पार्वती से विवाह किया था. इस कारण महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का पूजन किया जाता है. इस दिन भगवान भोलेनाथ का पूजन जीवन की सभी परेशानियों का अंत कर देता है. 

साल 2024 में शिवरात्रि का पर्व 8 मार्च 2024 को पड़ रहा है. इस दिन कुछ कामों को करने की मनाही होती है. माना जाता है कि इन कामों को करने से आपको भारी नुकसान हो सकता है. 

महाशिवरात्रि पर न करें ये काम

  • महाशिवरात्रि के दिन चावल, सफेद नमक, मांस-मदिरा. लहसुन और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए. 
  • महाशिवरात्रि के दिन देर तक सोना शुभ नहीं होता है. इस कारण इस दिन जल्दी उठ जाना चाहिए.
  • इस दिन काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए. 
  • भगवान शिव को जो प्रसाद चढ़ाएं उसे ग्रहण न करें. इससे जीवन में दुर्भाग्य आता है. ऐसा करने से जीवन में धन हानि हो सकती है. 
  • भगवान शिव को तुलसी न अर्पित करें. 
  • शिव को केतकी के पुष्प भी नहीं अर्पित करने चाहिए. 
  • अगर इस दिन व्रत कर रहे हैं तो पत्नी के साथ भी शारीरिक संबंध न बनाएं. इसके साथ ही न ही किसी को कोई अपशब्द कहें. 

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.